राहुल के स्वास्थ में सुधार, आईसीयू से जनरल वार्ड में शिफ्ट करने की तैयारी, ब्लड का इन्फेक्शन भी कंट्रोल में

बिलासपुर। राहुल साहू का इलाज अपोलो में विशेषज्ञ डॉक्टरों की निगरानी में चल रहा है। इस बीच एक अच्छी खबर आ रही है की उसके स्वास्थ में सुधार हो रहा है। अब उसे ICU से निकालकर सामान्य वार्ड में शिफ्ट करने की तैयारी की जा रही है संभव है रात तक उसे शिफ्ट भी कर दिया जाए।

बोरवेल से रेस्क्यू करने के बाद राहुल साहू का बिलासपुर के अपोलो में इलाज किया जा रहा है। विशेषज्ञ डॉक्टर की देखरेख दो दिन से चल रहे इलाज के बाद राहुल के स्वास्थ में कुछ सुधार आया है। डॉक्टर सुनील कुमार के अनुसार बुखार उतर चुका है। सुबह_शाम का नाश्ता और भोजन अच्छे से ले रहा है। सुबह_शाम ड्रेसिंग भी की जा रही है। ब्लड में जो इन्फेक्शन था वह भी कंट्रोल हो गया है। स्वास्थ में सुधार होने के कारण ही उसे ICU वार्ड से निकालकर सामान्य वार्ड में शिफ्ट करने की सलाह दी है। माना जा रहा है रात तक राहुल को सामान्य वार्ड में शिफ्ट भी कर दिया जाएगा। बताया जा रहा है की राहुल सप्ताहभर में पूरी तरह से ठीक होकर अपने घर लौट जाएगा। डॉक्टरों का कहना है की राहुल साहू के ब्लड में जो इन्फेक्शन था वह सबसे बड़ा खतरा था। लेकिन अब वह कंट्रोल में है। बैगौरतलब है की छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में 10 साल का राहुल 60 फीट गहरे बोरवेल में फंस गया था। राहत और बचाव कार्य चलाए जाने के तकरीबन 105 घंटे बाद राहुल को सकुशल रेस्क्यू किया गया।क्टीरिया को भी डिटेक्ट कर लिया गया है। यह बैक्टीरिया राहुल के लिवर और मसल्स में असर कर रहा था। लेकिन खतरा पूरी तरह टला नहीं है। गौरतलब है की छत्तीसगढ़ के जांजगीर चांपा जिले में 10 साल का राहुल 60 फीट गहरे बोरवेल में फंस गया था। राहत और बचाव कार्य चलाए जाने के तकरीबन 105 घंटे बाद राहुल को सकुशल रेस्क्यू किया गया।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *