बिलासपुर। सफाई कार्यों के औचक निरीक्षण पर निकलें नगर पालिक निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी को मौके पर सफाई कर्मी नदारद मिले, जिसके बाद कमिश्नर ने कार्रवाई करते हुए अनुपस्थित 29 ठेका सफाई कर्मियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिए है। इस संबध में सफाई ठेकेदार को नोटिस जारी किया गया है। इस दौरान कमिश्नर त्रिपाठी ने भविष्य में सफाई के दौरान निर्धारित संख्या से कम सफाई कर्मी मिलने पर कठोर कार्रवाई की चेतावनी दिया है।

जोन क्रमांक 4 के वार्ड क्रमांक 23 से 29 तक के सफाई कार्यों का सुबह निगम कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने औचक निरीक्षण किया। इस दौरान वार्ड के विभिन्न मोहल्लों और सड़को का कमिश्नर ने निरीक्षण किया। इस दौरान विभिन्न जगहों पर जाकर श्रीत्रिपाठी ने सफाई कर्मियों की उपस्थिति पंजी की जांच की जिसमें 29 कर्मचारी अनुपस्थित मिलें। सफाई कर्मियों की अनुपस्थिति पर नाराज़गी जताते हुए कमिश्नर ने अनुपस्थित सभी कर्मचारियों के एक दिन का वेतन काटने के निर्देश दिया और शाम होते ही सफाई ठेकेदार को भी नोटिस जारी कर दिए। मौके पर उपस्थित निगम अधिकारियों और सफाई ठेका कंपनी को आगे भी औचक निरीक्षण करने की चेतावनी देते हुए जल्द व्यवस्था सुधारने के निर्देश दिए।
00 नाली के मलबे को तुरंत उठाएं
निरीक्षण के दौरान वार्ड क्रमांक 23 से 29 तक अलग-अलग मोहल्लों में जाकर कमिश्नर अजय त्रिपाठी ने सफाई कार्यों का जायजा लिया। इस दौरान नाली से निकले मलबे को तुरंत उठाने के निर्देश दिए है। वार्डों में घरों से होने वाले डोर टू डोर कचरा कलेक्शन का भी कमिश्नर ने अवलोकन किया,इस दौरान रहवासियों से भी बातचीत की। मुख्य मार्गों में लायंस कंपनी द्वारा किए जाने वाले साफ-सफाई के कार्यों का भी निरीक्षण किया गया। मौके पर उपस्थित लायंस कंपनी के मैनेजर को नालियों के किनारे झाड़ को छलनी करने तथा सफाई के तुरंत बाद कचरे को बीन में डालने के निर्देश दिए है। इसके अलावा मुख्य मार्गों के नालियों की सतत सफाई करने के लिए स्वास्थ्य विभाग को निर्देशित किया गया है ताकि बारिश में नाली जाम ना हों।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
