बिलासपुर। विधानसभा अध्यक्ष डॉ चरण दास महंत एवं कोरबा सांसद श्रीमती ज्योत्सना महंत ने आज अपोलो अस्पताल का दौरा कर राहुल के स्वास्थ्य का जायजा लिया। लगभग 105 घंटे तक बोरवेल में फंसे जांजगीर जिले के पिहरिद निवासी राहुल साहू का इलाज अपोलो अस्पताल में चल रहा है।उन्होंने इलाज कर रहे डॉक्टरों से चर्चा कर उसके स्वास्थ्य एवं इलाज की जानकारी ली और बेहतर से बेहतर चिकित्सा सुविधा मुहैया कराने के निर्देश दिए। उन्होंने अस्पताल में राहुल के माता-पिता एवं परिजनों से भी मुलाकात कर उन्हें सांत्वना दी। विधानसभा अध्यक्ष डॉ महंत ने राहुल के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना की। इस दौरान विधायक श्री शैलेष पांडे, श्री विजय केशरवानी, श्री विजय पांडे, प्रभारी कलेक्टर श्री हरिस एस सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद थे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
