बिलासपुर। विद्युत सब स्टेशनों में काम करने वाले ऑपरेटरों ने एक बार फिर से कार्यपालन निदेशक कार्यलयवक घेराव किया। ऑपरेटरों का आरोप है की प्राइम वन कंपनी ऑपरेटरों का दो महीने का वेतन और सिक्योरिटी मनी लेकर गायब हो गया है। लेकिन विभागीय अधिकारी हांथ में हांथ धरे_बैठे है।

विद्युत सब स्टेशनों के ऑपरेटर पिछले कुछ दिनों से भारी आक्रोशित है। प्राइम वन कंपनी का ठेका समाप्त हुए 2 माह से ज्यादा हो रहा है। लेकिन ऑपरेटरों का दो माह का वेतन और सुरक्षानिधि के 10 हजार रुपए लेकर गायब हो गया है। इधर ऑपरेटर बिजली विभाग का चक्कर काट रहे है और अधिकारियों से मिलकर वेतन और सुरक्षा धन दिलाने की गुहार लगा रहे है। लेकिन ऑपरेटरों को अधिकारियों से केवल आश्वाशन के अलावा कुछ नहीं मिल रहा है।
आज एक बार फिर से 33/ 11kv केवी उपकेंद्र सबस्टेशन ऑपरेटरों ने कार्यपालन निदेशक, जिला कलेक्टर एवं श्रम आयुक्त का घेराव किया और ज्ञापन सौंपा। बिलासपुर संभाग अध्यक्ष मुकेश मरावी ने बताया कि अप्रैल और मई वेतन का वेतन और प्रत्येक कर्मचारी से जमा कराया गया 10 हजार रुपए सिक्योरिटी मनी लेकर गायब हो गया है। इसके अलावा कंपनी पिछले पांच 5 माह से कर्मचारियों का विभाग को सूचना दी बिना वेतन में कटौती कर रही है। बार_बार शिकायत करने के बाद भी विद्युत विभाग के अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।
जबकि प्राइम वन की शिकायत कई बार विद्युत विभाग के अधिकारी को किया गया है अधिकारी द्वारा आश्वासन मिला है कर्मचारियों की आर्थिक स्थिति एवं कार्य में आना-जाना मुश्किल हो गया है
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
