कोरबा। कोयला चोरी के नाम से मशहूर कोरबा अब डीजल और कबाड़ चोरों के नाम से भी मशहूर होने लगा है। पुलिस ने दीपिका खदान से डीजल चोरी करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 210 लीटर डीजल जब्त किया गया है। इसके अलावा डीजल चोरों से एक बोलरो वाहन भी जब्त किया गया है।

पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने सभी थानों के प्रभारियों को डीजल, कोयला, कबाड़ चोरों के खिलाफ कार्यवाही करने के आदेश दिए है। इसी कड़ी में 18 जून को सुबह मुखबीर से सूचना मिली कि एक सफेद कलर की बोलेरो वाहन में कुछ लोग दीपका खदान से डीजल चोरी कर आमगांव दीपका बाईपास रोड की तरफ आ रहें हैं। सूचना पर चोरों की घेराबंदी की गई और आमगांव दीपका बाईपास से होते हुए आ रही एक सफेद बोलेरो को रोककर चेक किया गया तो भारी मात्रा में डीजल मिला। गाड़ी के आगे पीछे नंबर प्लेट में रेजिस्ट्रेशन नंबर नही था तथा बोलेरो वाहन में ड्रायवर के आलावा दो अन्य लोग बैठे हुए थे। जिनसे नाम पता पूछने पर ड्रायवर ने अपना नाम यशवंत पटेल बताया और 02 अन्य साथियों ने अपना-अपना नाम शिवकुमार पटेल एवं राजेन्द्र कुमार गढ़ेवाल बताया गया। बोलेरो में पीछे सीट पर 35-35 लीटर क्षमता वाले प्लास्टिक के 6 जरीकेन में 210 लीटर डीजल भरा हुआ था। जिसकी कीमत 20580 रू. है। मौके पर ही तीनों को डीजल रखने एवं परिवहन कर ले जाने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने कहा गया, लेकिन तीनों में से किसी ने भी डीजल रखने व परिवहन करने के संबंध में दस्तावेज नहीं दिखा सके।आरोपियों के पास बोलेरों वाहन का भी कोई दस्तावेज नहीं दिखा पाए। पुलिस ने बोलेरों को डीजल सहित जब्त कर तीनो आरोपियों गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों के खिलाफ धारा 41 (1-4) द प्र स, 379, 34 भादवि. के तहत अपराध दर्जकर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेजा गया है। उपरोक्त कार्यवाही में उप निरीक्षक मयंक मिश्रा चौकी प्रभारी हरदीबाजार,प्र आर 304 अजय पाण्डेय, आर 271 संजय चन्द्रा, आर 166 तिपेन्द्र तंवर, आरक्षक 172 गौतम पटेल, आर कमल कैवर्त्य, आर 882 सोहन पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका रही।
नाम पता आरोपीगण:-
01. यशवंत पटेल पिता स्व. जगदीश पटेल उम्र 25 वर्ष, साकिन सुराकछार, थाना बांकीमोंगरा, जिला कोरबा (छ.ग.)
02. शिवकुमार पटेल पिता स्व. मंगतू राम पटेल उम्र 19 वर्ष साकिन नेवसा, चौकी हरदीबाजार, थाना कुसमुण्डा जिला कोरबा (छ.ग.)
03. राजेन्द्र कुमार गढ़ेवाल पिता मनहरण गढ़ेवाल उम्र 23 वर्ष साकिन रेलडबरी उतरदा चौकी हरदीबाजार, थाना कुसमुण्डा, जिला कोरबा (छ.ग.)
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
