दुर्ग। ज्वेलरी संचालकों को सोने_चांदी की पारख होती है इसीलिए उन्हें पारखी भी खा जाता है। लेकिन बंटी_बबली की दो जोड़ियों ने उन्हें भी अपना शिकार बना लिया। दुर्ग पुलिस ने ऐसे ही दो जोड़ों को गिरफ्तार किया है जो ज्वेलर्स को नकली सोना देकर असली सोने के गहने ले जाते थे। बंटी_बबली की इन जोड़ियों ने रायपुर, बिलासपुर सहित दुर्ग में ठगी की घटना को अंजाम दिया है।

दुर्ग जिले के एसपी अभिषेक पल्लव और एडिशनल एसपी संजय ध्रुव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि 17 जून को सहेली ज्वेलर्स के मालिक मोहित जैन ने दुर्ग थाने में शिकायत दर्ज कराई थी कि सुनीता देवी नाम की महिला कुछ लोगों के साथ दूकान आई थी। इस दौरान पुराने सोने की ज्वेलरी देकर सोने का टॉप दुकान से खरीदा था। महिला के जाने के बाद दुकानदार ने जब उन सोने के जेवरातों को सोनार को दिया तो पता चला कि ये ज्वेरात नकली है। जिसके बाद इसकी सूचना दुकान के मालिक ने दुर्ग थाने में दर्ज कराई। शिकायत के बाद पुलिस ने इस मामले को गंभीरता से लेते हुए सीसीटीवी के आधार पर संदेही दो महिलाओं को दो युवकों के साथ लाखे लॉज से पकड़ा। दोनों युवक महिलाओं के दोस्त है। आरोपियों को थाने लाकर उनसे कड़ाई से पूछताछ की तो सभी ने ठगी की घटना को अंजाम देने की बात कबूल की। पूछताछ में बताया कि नकली ज्वेलरी को दुकानदारों को दे देते थे और उनके स्थान पर दुकान की असली ज्वेलरी ले कर वहां से फरार हो जाते थे। एक जगह वारदात करने के बाद ज्यादा से ज्यादा 2 दिन ही रुकते थे। बंटी बबली इन जोड़ियों ने अब तक के छत्तीसगढ़ के कई जिलों में ठगी की घटना को अंजाम दिया है। फिलहाल सभी ठगी के खिलाफ 420 के तहत अपराध दर्ज कर लिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 21, 2026कोयला व्यापारी को लोहा व्यापारी ने लगाया ढाई करोड़ का चूना, आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरSeptember 21, 2026एक साथ 3 चोरी का खुलासा, 4 गिरफ्तार, 1 किलो चांदी, 12 ग्राम सोना समेत 5 लाख का माल जप्त
बिलासपुरSeptember 20, 2026पिकनिक स्पॉट देवरी-चिचौली हमेशा के लिए बंद, 7 साल में हो चुकी है 22 पर्यटकों की मौत
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
