बिलासपुर। प्रधानमंत्री आवास दिलाने के नाम पर लोगों से रूपये लेकर धोखाधड़ी करने वाले 2 और आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने च्वाईस सेंटर की आड़ में भोले_भाले लोगों को अपना शिकार बनाया है। आरोपी के कब्जे से घोटाले में प्रयुक्त कम्प्यूटर सिस्टम और नगर निगम का फर्जी रसीद जप्त किया गया है। इस मामले में 9 आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है।

सिविल लाईन में एन्ड्रयु एकफारलेन्ड, रसल फ्रांसेस, राजकुमार पाटनवार ने शिकायत किया था की सुबीर कुमार बसु ने प्रधानमंत्री आवास योजना अंतर्गत नगर पालिका निगम बिलासपुर से आवास आबंटन कराने के लिए फार्म भरवाकर प्रत्येक व्यक्ति से नगदी रकम 140000 रू ० लेकर प्रत्येक को 70000 रू 0 एवं 5000 रू ० का नगर पालिका निगम बिलासपुर का फर्जी रशीद देकर प्रधानमंत्री आवास आबंटन पत्र का आदेश दिया गया है। लेकिन शिकायतकर्ताओं को मकान का कब्जा नही दिलवाया जा रहा है। शिकायत पर जांच के बाद पर सूबीर कुमार बसु एवं नगर निगम के कर्मचारी सुरज यादव, आशीष तिवारी एवं विजय साहू के विरूद्ध अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया था। विवेचना दौरान कुटरचित एवं फर्जी रशीद बुक तथा मकान आबंटन आदेश पत्र, कम्प्यूटर सिस्टम तथा अन्य दस्तावेजों की जप्ती की गई थी। प्रकरण में 1 सुबीर कुमार बसु निवासी सैदा, 2 विनीता चौहान निवासी गीतांजली सिटी फेस 2 सरकंडा, 3 भीम कुमार पटेल निवासी मंगलम सिटी लगरा थाना सरकंडा, 4 सूरज यादव निवासी चांटीडीह सरकंडा बिलासपुर, 5 वेद सुमन उर्फ सुमन रात्रे साकिन अड़भार सुभाषचंद बोस मोहल्ला जिला जांजगीर, 6 विजय साहू निवासी राजकिशोर नगर थाना सरकंडा बिलासपुर, 7 संजय शर्मा निवासी मोपका सरकंडा को पूर्व में गिरफ्तार किया जा चुका है। प्रकरण के फरार आरोपी लिलेश कुमार पटेल पिता पीतांबर लाल पटेल उम्र 41 साकिन सीएमओ क्वाटर एच 5 सरकंडा नूतन चौक सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर, विजय चंद्राकर पति स्व ० पूनम लाल चंद्रकर उम्र 65 वर्ष साकिन एम जी ग्रीन होम्स उसलापुर थाना सकरी जिला बिलासपुर छ 0 ग 0 को 18 जून 2022 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। प्रकरण में अब तक 9 आरोपियों की गिरफ्तारी की जा चुकी है शेष आरोपियों की तलाश जारी है।
आरोपियों के नाम 1 लिलेश कुमार पटेल पिता पीतांबर लाल पटेल उम्र 41 साकिन सीएमओ क्वटर एच 5 सरकंडा नूतन चौक सरकंडा थाना सरकंडा जिला बिलासपुर 2 विजय चंद्राकर पति स्व ० पूनम लाल चंद्रकर उम्र 36 वर्ष साकिन एम जी ग्रीन होम्स उसलापुर थाना सकरी बिलासपुर
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
