गरियाबंद। गरियाबंद के फिंगेस्वर से बड़ी खबर सामने आ रही है। यहां पर आकाशीय बिजली से एक चरवाहे के साथ 52 बकरे_बकरियों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद से क्षेत्र में दहशत का माहौल है।

गरियाबंद के फिंगेश्वर विकास खंड के सहसपुर सरगी नाला में हृदय विदारक घटना सामने आई है। आकाशीय बिजली गिरने से एक युवक की मौत हो गई है, जबकि उसकी 52 बकरियों की भी मौके पर मौत हो गई। युवक बकरी चराने जंगल गया था। फिर अचानक आकाशीय बिजली गिरने की चपेट में आ गए। जिसमें युवक चिन्तामणि धनकर की मौके पर मौत हो गई। इस घटना के बाद क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। पुलिस प्रशासन की टीम मौके पर मौजूद है। बता दें कि रविवार को सुबह से ही इलाके में मौसम खराब चल रहा था। चरवाहा चिंतामणि धनकर बकरियों को चराने ले गया था, वो लौटने की तैयारी भी कर रहा था, लेकिन इतने में ही आसमान से आफत टूट पड़ी। इस घटना के बाद चरवाहे के साथ मृत पड़ी बकरियों के शव देखकर पशुपालकों के परिवारों में मातम छा गया। तेज बारिश की वजह से चरवाहा पेड़ के नीचे खड़ा हुआ था, तभी ये हादसा हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक जोरदार बिजली गिरने की आवाज सुनाई दी थी। थोड़ी देर बाद पता चला कि चरवाहा समेत 52 बकरियों की मौत हो गई है। इस घटना के बाद से गांव में शोक की लहर दौड़ पड़ी है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरOctober 1, 2026अवैध कीटनाशक भंडारण पर कार्रवाई, गोदाम से 35 लाख की सामग्री जब्त, आरोपी के खिलाफ एफआईआर दर्ज
बिलासपुरOctober 1, 2026विकास तिवारी के बाद शिक्षा विभाग का एक और बाबू तत्काल प्रभाव से निलंबित, पदोन्नति और युक्तियुक्तकरण में भारी अनियमितता करने का है आरोप
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
