बाढ़ और जल भराव की स्थिति में अनुपम तिवारी, निलोत्पल तिवारी और क्रांतिकुमार को आधी रात में भी कर सकते है फोन, जारी किया गया नंबर

बिलासपुर। बाढ़ नियंत्रण कक्ष के लिए नगर निगम ने लैंड लाइन नंबर के अलावा तीन मोबाइल नंबर भी जारी किया है। किसी भी मोहल्ले में जल भराव या बाढ़ आने पर आधी रात में भी इन अधिकारियों को फोन कर सकते है।

बिलासपुर नगर पालिक निगम द्वारा बारिश के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है,जिसमें 24 घंटे अधिकारी-कर्मचारी तैनात है। जिसमें बाढ़,जल भराव या बारिश से होने वाली समस्या की सटीक और त्वरित सूचना के लिए निगम ने तीन और अतिरिक्त नंबर जारी किया है। पूर्व से संचालित लैंड लाइन नं. 07752471224 के अलावा तीन और नंबर 918602736159, 918602736509
918602652194 बाढ़ नियंत्रण कक्ष में सूचना देने या सहायता के लिए चालू रहेगा।
बरसात का मौसम शुरू हो चुका है और बिलासपुर में पिछले तीन दिनों से लगातार बारिश हो रही है। बारिश के दौरान किसी भी आपात स्थिति से निपटने के लिए निगम ने मई के आखिरी सप्ताह में ही बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर दिया था ताकि बारिश के दौरान आने वाली समस्याओं से बेहतर तरीके निपटा जा सकें। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में बाढ़ या जल भराव की सूचना पर त्वरित राहत कार्य के लिए टीम 24 घंटे मुस्तैद है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष में 24 घंटे सेवा देने तीन पालियों में अधिकारी,इंजीनियर एवं कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। इसके नोडल अधिकारी अधीक्षण अभियंता श्री नीलोत्पल तिवारी मो.9131548670 तथा सहायक नोडल अधिकारी श्री क्रांतिकुमार मो.8319993167,श्री अनुपम तिवारी मो.9993596615 नियुक्त किए गए है। इसके अलावा आपात स्थिति में प्रभावित लोगों को सुरक्षा की दृष्टि से रखने के लिए सामुदायिक,शासकीय तथा निजी भवनों को चिन्हित किया गया है,जिसके अलग से नोडल आफिसर भी बनाएं गए है। इसके अलावा सभी जोन कमिश्नरों को अपने जोन क्षेत्र में गड्ढा होने पर तत्काल मरम्मत कराने के भी निर्देश दिए गए है। जर्जर भवनों को चिन्हांकित कर कार्यवाही के लिए भी इंजीनियरों को दायित्व सौंपे गए है।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *