बिलासपुर। रतनपुर रोड में सोमवार तड़के भीषण सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई है जबकि दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए है। जिसमें कार सवार चार लोगों की मौत हो गई। बताया जा रहा है की सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर से तेज रफ्तार कार की टक्कर हो गई। इस हादसे में कार के परखच्चे उड़ गए है।

मिली जानकारी के अनुसार कोरबा के बुधवारी बाजार के पास रहने वाले हिमांशु सिंह, सूरज राठौर, अक्षय दुबे, इंदु ठाकुर और तान्या रविवार की रात अर्टिगा कार में सवार होकर बिलासपुर तरफ आने के लिए निकले थे। अभी वे रतनपुर क्षेत्र के भरारी के पास पहुंचे ही थे की सड़क किनारे खड़ी ट्रेलर को कार चालक नहीं देख पाया और अनियंत्रित कार ट्रेलर से जा टकराई।
सड़क हादसा इतना जबरदस्त था कि ट्रेलर से टकराने के बाद जोरदार आवाज आई। कार के सामने का हिस्सा ट्रेलर में जा घूसा। हादसे में कार सवार हिंमांशु सिंह, सूरज राठौर और अपर्णा यादव की मौके पर ही मौत हो गई जबकि इंदु ठाकुर और तान्या गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें इलाज के लिए सिम्स ले जाया गया, जहां दोनों की हालत गंभीर बनी हुई है।
TI बोले- परिजन को दी गई है सूचना
रतनपुर TI शांत कुमार साहू ने बताया कि हादसा हुआ, तब कार सवार लोगों की पहचान नहीं हुई थी। तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो चुकी थी। दो महिला घायल थे और दोनों बोलने की स्थिति में नहीं थे। सुबह होने के बाद पुलिस ने जानकारी जुटाई, तब पता चला कि कार सवार सभी लोग कोरबा के रहने वाले हैं। उनके परिजन को हादसे की सूचना दे दी गई है। परिजन भी अस्पताल पहुंच गए हैं। उनसे पूछताछ के बाद पता चलेगा कि कार सवार लोग कहां जा रहे थे। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
