बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने सोसल मीडिया ट्विटर, फेसबुक पेज में एक फोटो शेयर किया है। इसमें राहुल साहू अपोलो के बिस्तर में लेटकर खिलखिला रहा है। फोटो पोस्ट करते हुए उन्होंने लिखा है _ तु शाही है परवाज है काम तेरा, तेरे सामने आसमां और भी है …

जांजगीर जिले में बोरवेल से निकाले जाने के बाद राहुल साहू का अपोलो बिलासपुर में इलाज चल रहा है। पांच दिन की इलाज के बाद राहुल साहू का स्वास्थ्य अब बिल्कुल ठीक है। ब्लड का इन्फेक्शन अब पूरी तरह से कंट्रोल में है और दवा का असर भी तेजी से हो रहा है। पहले की तुलना में भोजन की मात्रा भी बढ़ी है। इसके अलावा अब वह चलना भी शुरू कर दिया है। यही नहीं अब वह हंसी_ठिठोली भी करने लगा है। इस बीच मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने राहुल के उज्ज्वल भविष्य की कामना की है।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
