
बिलासपुर। ये 95 वर्षीय बुजुर्ग विजय बहादुर सोनी है, गोंडपारा में रहते है। इनकी माली हालत खराब होने के कारण पति_पत्नी का जीवन निराश्रित पेंशन और राशन दुकान से मिलने वाले चावल, नमक पर चल रहा है। लेकिन पिछले कई महीने से नामिनी नही होने के कारण इन्हे राशन मिलना बंद हो गया है। ये बुजुर्ग अपना राशन फिर से शुरू कराने के लिए दर_दर की ठोकरें खा रहा है। राशन दुकान के संचालक से कहा, वार्ड के पार्षद विनोद सोनी से कहा लेकिन सुनवाई नहीं हुई। वार्ड मे जब भाजपा के नेता और पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल बैठक लेने आए तो उनसे भी कहा लेकिन सबसे केवल आस्वश्नन ले अलावा कुछ नहीं मिला। जब इसकी जानकारी पूर्व महापौर राजेश पाण्डेय को हुई तो मोहल्ले के कुछ लड़कों के साथ वृद्ध को लेकर फूड विभाग पहुंच गए। अधिकारियों से बात करके वृद्ध की समस्या का समाधान कराया। जब democrecy.in ने बुजुर्ग से बात की तो बताया कि वार्ड का पार्षद भाजपा का है, राशन दुकान चलाने वाला शरद गुप्ता भाजपा का कार्यकर्ता है और मैं 7/8 साल की उम्र से RSS का स्वयं सेवक हूं। आज भी मैं गुरु दक्षिणा में जाता हूं। जीवन में कभी ऐसा नहीं हुआ जब मैं गुरु दक्षिणा में अनुपस्थित रहा। लेकिन देखिए आज ये लोग मेरा थोड़ा सा मदद करने के लिए भी तैयार नही है। राशन दुकान का संचालक शरद गुप्ता कहता है पहचान लाओ तो चावल दूंगा। पिछले चार महीने से राशन नहीं मिला है। मेरा भी जमीर है, आखिर कितनी बार पार्षद के पास जाऊं। शरद गुप्ता कहता है कि राशन नहीं दूंगा। जबकि मेरे पास राशन कार्ड भी है। लेकिन शरद गुप्ता पहचान मांगता है। 96 साल के बुजर्ग विजय सोनी ने कहा कि अंधा हूं.. पत्नी सिन्धु बाई 90 साल की है, हमारे पीछे आज कोई नहीं है। यही कारण है कि अब ऐसे हालात से गुजरना पड़ रहा है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
