बिलासपुर। अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस पर विद्युत कर्मियों ने योगाभ्यास किया। इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने कहा कि योग को नियमित दिनचर्या में शामिल करे, इससे तन और मन दोनों स्वास्थ रहेगा।

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ स्टेट पाॅवर डिस्ट्रीब्यूशन कंपनी लिमिटेड बिलासपुर क्षेत्र द्वारा आठवें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस के अवसर पर तिफरा स्थित कल्याण भवन में योग शिविर का आयोजन किया गया। योग प्रशिक्षक अनिल गुप्ता, किशुन कुर्रे एवं सुश्री मीनाक्षी श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में उपस्थित सभी अधिकारियों तथा कर्मचारियों ने विभिन्न प्राणायाम एवं योग मुद्राओं का अभ्यास किया।
इस अवसर पर कार्यपालक निदेशक संजय पटेल ने अपने उद्बोधन में विद्युत कर्मियों कोे 8 वें अंर्तराष्ट्रीय योग दिवस की बधाई देते हुए कहा कि नियमित योग करने से शरीर स्वस्थ एवं मन की एक्रागता बढ़ती है। योग मनुष्य की शारीरिक, मानसिक और आध्यात्मिक ऊर्जा को बढ़ाती है। यदि हम सब नियमित रूप से योग करें तो तन भी स्वस्थ रहेगा तथा मन भी स्वस्थ रहेगा। योग शिविर में अति.मुख्य अभियंता पी.के.कश्यप, अधीक्षण अभियंता एल एस.के.दुबे, सी.एम.बाजपेयी, श्रीमती मधु मिंज तथा बड़ी संख्या में अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
