बिलासपुर। गौरांग बोबड़े की मौत से चर्चा में आये भूगोल बार के मैनेजर को पुलिस ने ब्राउन शुगर के साथ पकड़ा है। इससे पहले भी भूगोल बार पुलिस अधिकारियों की पार्टी के दौरान महिला पुलिस अधिकारी से हुज्जत व उनके अफसर पति से मारपीट कर चर्चा में आ चुका है। पुलिस मैनेजर के रैकेट की जांच कर रही है।

मिली जानकारी के अनुसार चकरभाठा पुलिस व एसीसीयू की टीम को सूचना मिली कि मैग्नेटो माल में संचालित भूगोल बार का मैनेजर अवैध मादक पदार्थ मौली की बिक्री के लिए शहर के बाहरी क्षेत्र में आने वाला है। सूचना से अधिकारियों को अवगत करवाया गया। अधिकारियों से प्राप्त दिशा निर्देश से एसीसीयू प्रभारी हरविंदर सिंह चकरभाठा थाना प्रभारी मनोज नायक सिरगिट्टी थाना प्रभारी सागर पाठक, उप निरीक्षक प्रसाद सिन्हा मे अपनी अपनी टीमों को सक्रिय किया। टीम को चकरभाठा थाना क्षेत्र के बजरंग पेट्रोल पंप के पास एक संदिग्ध युवक मिला। जिससे mdma बरामद किया गया। जिसको वह बेचने के लिए आया हुआ था। जब्त मादक पदार्थ मिथाइल एनिडीयोक्सी मेथामफेटामाईन का होना पाया गया जिसे आम तौर पर एक्सटसी या मौली के रूप में जाना जाता है। मौली एक मनो सक्रिय दवा है। जो मुख्य रूप से मनोरंजक उद्देश्यों के लिए उपयोग की जाती है। आरोपी से 4 ग्राम MDMA बरामद किया गया। पूछताछ में पता चला कि आरोपी का नाम योगेश द्विवेदी उर्फ राम पिता नीलेश द्विवेदी उम्र 23 वर्ष है। आरोपी पंडरा थाना चोरहटा जिला रीवा मध्यप्रदेश का रहने वाला है। आरोपी यहां तिफरा में रह कर मैग्नेटो माल में संचालित भूगोल बार मे मैनेजर का काम करता है। इस दौरान वह नशे का सामान बेचने के लिए ग्राहकों की तलाश करता है। और लोगो को नशा उपलब्ध करवाता है।
पुलिस कर रही खरीददारों की तलाश:-
आरोपी को यह मादक पदार्थ कहा से मिला औऱ इसे खरीदने और उपयोग करने वाले ग्राहकों की भी तलाश पुलिस कर रही है। ज्ञातव्य हैं कि कुछ माह पहले पुलिस अधिकारियों की भूगोल बार मे पार्टी चलने के दौरान वहां पार्टी में शामिल होने गए महिला डीएसपी के साथ वहां के बाउंसर ने दुर्व्यवहार किया था। और उनके अफसर पति के द्वारा हस्तक्षेप करने पर उनके साथ बाउंसर ने मारपीट कर दी थी। जिसके बाद भी बार पर प्रभावी कार्यवाही नही हो पाई थी। इसके अतिरिक्त प्रदेश के बहुचर्चित गौरांग बोबड़े की मौत से भी भूगोल बार चर्चाओं में आया था।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
