बिलासपुर। पेट्रोल और डीजल की उपलब्धता को लेकर पंप संचालकों और ऑयल कंपनियों के सेल्स ऑफिसरों की उपस्थिति में समीक्षा की गई। बैठक में जिला प्रशासन ने पंप संचालकों को दो टूक शब्दों के कहा है कि खेती किसानी का समय है पंप से किसी भी किसान को खाली हाथ न लौटाएं। पंप ड्राई होने की स्थिति में प्रशासन को पहले से जानकारी दें, ताकि पहले से व्यवस्था की जा सके।

कलेक्टर डाॅ. सारांश मित्तर के निर्देश पर अपर कलेक्टर श्रीमती जयश्री जैन ने मंथन में पेट्रोल पम्प संचालक, आॅयल कम्पनी के सेल्स आॅफिसर एवं खाद्य विभाग के अधिकारियों की संयुक्त बैठक लेकर डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति एवं वितरण के ताजा हालात की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मानूसनी बारिश शुरू होने के साथ जिले में खेती-किसानी के कार्यों में तेजी आ गई है। मशीनीकरण के कारण बड़ी मात्रा में डीजल की खपत खेती-किसानी के कार्यों में होती है। लिहाजा किसानों को प्राथमिकता के साथ डीजल-पेट्रोल की आपूर्ति सुनिश्चित किया जाये। डीजल के अभाव में किसानी कार्य में बाधा नहीं आने चाहिए। पम्पों में ड्राई की स्थिति निर्मित होने पर जिला प्रशासन को अनिवार्य रूप से सूचना दी जाये ताकि समय रहते व्यवस्था बनाई जा सके। उन्होंने सभी पम्प संचालकों को मोटर स्पिरिट नियंत्रण आदेश 1980 के तहत स्टाॅक पंजी संधारित करने के निर्देश भी दिये हैं। एडीएम ने कहा कि पम्प स्थानों पर ग्राहकों की सुविधा के लिए मुफ्त हवा, पानी एवं शौचालय की व्यवस्था हमेशा चालू रहने चाहिए। बैठक में जिला खाद्य नियंत्रक राजेश शर्मा सहित विभागीय सहायक खाद्य अधिकारी एवं खाद्य निरीक्षक उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 5, 2026खेत में काम कर रहे भाई बहन को भालू नोचता रहा, नहीं बचा पाए ग्रामीण, वन विभाग ने किया रेस्क्यू
बिलासपुरAugust 4, 202645 करोड़ के नकली नोट के लालच में सवा करोड़ के असली नोट गंवा बैठा व्यापारी, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुरAugust 3, 2026प्रमोशन और वेतन विसंगति को लेकर पटवारियों में आक्रोश, सौंपा ज्ञापन, कहा – RI की सीधी भर्ती बंद हो
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
