बिलासपुर। एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा सिरगिट्टी पुलिस ने संयुक्त कार्यवाही करते हुए 21 हजार 070 कि.ग्रा. अवैध कबाड़ जप्त किया है। पुलिस ने 10 चक्का ट्रक भी जब्त किया है। आरोपी कबाड़ को बेचने के लिए रायपुर लेकर जा रहे थे।

मिली जानकारी के अनुसार 21.06.2022 को मुखबीर से सूचना मिलने पर एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट तथा सिरगिट्टी पुलिस की संयुक्त टीम गठित कर गुम्बर पेट्रोल पम्प मेन रोड बिलासपुर के पास से 10 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी10 एच 2369 को रूकवाकर पूछताछ करने पर अपना नाम सरवन कुमार चिचाम पिता रेशम सिंह चिचाम उम्र 21 वर्ष निवासी पुटी परवना थाना पसान जिला कोरबा एवं रंजीत कुमार मार्को पिता भागीरथी मार्को उम्र 21 वर्ष निवासी सेन्हा थाना पसान जिला कोरबा निवासी बताया। पूछताछ करने पर बताया कि अवैध कबाड वाहन मे लोड कर बेचने के लिए रायपुर ले जा रहे थे। आरोपियों ने कबाड रखने के संबंध मे कोई दस्तावेज पेश नही कर सके। आरोपियों के कब्जे से 10 चक्का ट्रक क्रमांक सीजी 10 एच 2369 वाहन मे लोड लोहे के स्क्रेब, वाहन के कटे हुये पार्ट्स, टीन, पुरानी एंगल, पाईप, पुरानी सरिया, लोहे के चैनल गेट व अन्य सामान का कबाड सामान कुल वजनी 21,070 कि.ग्रा. जब्त किया गया। जिसकी कीमत वाहन सहित 16 लाख रू. है। आरोपियों को धारा 41(1-4) जाफौ/379 भादवि मे गिरफ्तार कर 22.06.2022 को न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा जेल गया है।
उक्त संपूर्ण कार्यवाही में एण्टी क्राईम एण्ड सायबर युनिट के प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा, सउनि नवीन दुबे, प्र.आर. 1339 मनोज राजपूत, आरक्षक हेमंत सिंह, अफाक खान, जितेन्द्र जाधव, प्रशांत राठौर एवं सुरेन्द्र पटेल की अहम भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
