बिलासपुर। स्वास्थ्य विभाग द्वारा जिले में गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा 21 जून से 5 जुलाई तक चलाया जा रहा है। 5 वर्ष तक की आयु के बच्चों में मृत्यु का एक कारण डायरिया भी है जिसके उपचार से बच्चों की मृत्यु दर में कमी लायी जा सकती है। बच्चों में डायरिया से होने वाली मृत्यु की रोकथाम के उद्देश्य से गहन डायरिया नियंत्रण पखवाड़ा का आयोजन किया जा रहा है।

जिला स्तरीय कार्यक्रम का उद्घाटन 21 जून को मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डाॅ. प्रमोद महाजन की अध्यक्षता में शहरी हेल्थ एण्ड वेलनेस सेंटर, तालापारा में हुआ। पखवाड़ा अवधि के दौरान जिले एवं विकासखंड स्तर पर स्कूलों एवं आंगनबाड़ी केन्द्रों में मास्क पहनना, सामाजिक दूरी एवं हाथ धोने के सही तरीको के विषय में बताया जा रहा है। स्वास्थ्य केन्द्रों व समुदाय में ओ.आर.एस. एवं जिंक की गोलियों का वितरण किया रहा है। इस कार्यक्रम के दौरान माताओं को घर पर ओ.आर.एस. बनाने की विधि वितरण और उपयोग एवं डायरिया प्रकरणों के पहचान एवं खतरों के लक्षणों के बारे में बताया जा रहा है।
पखवाड़ा कार्यक्रम के उदघाटन के अवसर पर डब्लू.एच.ओ के राज्य सलाहकार श्री उरिया नाग, जिला कार्यक्रम प्रबंधक सुश्री पियुली मजुमदार सहित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी, कर्मचारी एवं समस्त मितानिन उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
