बिलासपुर। पिछले चार महीने से कोरिया से मौत का सिलसिला बिलासपुर जिले में बंद हो गया था। लेकिन बुधवार को कोरोना से एक महिला की मौत ने एक बार फिर से प्रशासन को सकते में डाल दिया है।
मिली जानकारी के अनुसार बिल्हा ब्लाक के ग्राम धुमा निवासी 72 वर्षीय महिला सोनबाई यादव को सर्दी खाँसी की समस्या थी। कोरोना की आशंका के चलते उनका कोविड टेस्ट करवाया गया जिसमें उनके कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि हुई थी। जिसके बाद उनका होम आईसोलेशन में इलाज चल रहा था। हालत बिगड़ने पर उन्हें 20 जून को नेहरू नगर के आरबी हॉस्पिटल में भर्ती करवाया गया था। बुधवार की रात उनकी इलाज के दौरान मौत हो गई। इस मौत ने जिला प्रशासन के साथ स्वास्थ महकमे के कान खड़े कर दिए है।
ज्ञातव्य है कि कोरोना के चलते न्यायधानी में कई मौते हुई थी। कोरोना के चलते इससे पहले 16 फरवरी को 18 वर्षीय युवती की मौत हुई थी। जिसके बाद मौतों का सिलसिला थम गया था। पर लोगो की लापरवाही के चलते एक बार फिर कोरोना ने भयावाह रूप ले लिया। वर्तमान में कोरोना के 54 मरीज एक्टिव हैं और बीती रात एक बुजुर्ग महिला की मौत भी कोरोना से हो गई।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
