बिलासपुर में नष्ट किया गया 13 टन गांजा, 11 हजार नग कफ सिरफ, 5 मेगावाट बिजली का हुआ उत्पादन

बिलासपुर। “नशे से आज़ादी पखवाड़ा “
अभियान के तहत बिलासपुर रेंज के सभी ज़िलों में जब्त किए गए गांजा, कफ सिरफ, टेबलेट और इंजेक्शन को नष्ट किया गया। हाई पावर ड्रग डिस्पोज़ल कमेटी की उपस्थिति में 12 टन 7670किलोग्राम गांजा को नष्ट किया गया। इस नष्टीकरण की करवाई से 5 मेगावाट बिजली का भी उत्पादन हुआ।

रेंज के ज़िलों में जप्त मादक पदार्थों का नष्टीकरण सुधा बायो पॉवर प्राइवट लिमिटेड मोहतराई के बॉयलर में किया गया। नष्टीकरण के इस अभियान के तहत बिलासपुर रेंज के कुल 553 प्रकरणों में जप्त 12.767 टन गाँजा, 13 नग पौधा , 8380 नग टेबलेट , 11220 नग कफ सिरप, 897 नग कैप्सूल व 222 नग इंजेक्शन को प्लांट में जलाकर नष्ट किया गया। नष्टीकरण के दौरान जलाए गए गाँजे से लगभग 5MW बिजली का उत्पादन हुआ।
पुलिस महानिदेशक के निर्देशानुसार नशीले दवाओं के दुरुपयोग, तस्करी एवं दुष्प्रभाव पर जागरूकता एवं मादक पदार्थों के नष्टीकरण के लिए 12 से 26 जून 2022 तक “नशे से आज़ादी पखवाड़ा “ अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज रतन लाल डांगी ने रेंज के सभी ज़िलों में मादक पदार्थों व नशे के विरुद्ध कार्यवाहियों के निर्देश दिए गए। इस दौरान रेंज के सभी ज़िलों में नशे के विरुद्ध कार्यवाही की गयी।
मादक पदार्थों के नष्टीकरण हेतु बिलासपुर रेंज स्तर पर 4 सदस्यीय हाई पावर ड्रग डिस्पोज़ल कमेटी का गठन किया गया है। इस अवसर पर समिति के अध्यक्ष रतन लाल डांगी पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज, सदस्य श्रीमती पारुल माथुर पुलिस उप महानिरीक्षक/ वरिष्ठ पुलिस अधिक्षक बिलासपुर, भोजराम पटेल पुलिस अधीक्षक कोरबा, क्षेत्रीय पर्यावरण अधिकारी बिलासपुर तोरन सिंह उपस्थित थे।
संपूर्ण कार्यवाही के दौरान अति पुलिस अधीक्षक श्रीमती दीपमाला कश्यप,अति पुलिस अधीक्षक शहर उमेश कश्यप, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली श्रीमती स्नेहिल साहू, उप पुलिस अधीक्षक श्रीमती सुशीला टेकाम, थाना प्रभारी कोनी सुनील तिर्की व पुलिस के अन्य अधिकारी कर्मचारी उपस्थित रहे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *