बिलासपुर। CMHO को हटाने का आदेश खटाई में पड़ सकता है। क्योंकि आदेश जारी करने के पहले स्वास्थ विभाग ने सामान्य प्रशासन विभाग से अनुमति नहीं लिया है। जबकि क्लास वन अधिकारी को हटाने या ट्रांसफर करने के पहले NOC लेना अनिवार्य है। बिना NOC के आदेश का कोई मतलब नहीं है।

सीएमएचओ डॉ. प्रमोद महाजन को पद से हटाने आदेश जरूर जारी कर दिया गया है। लेकिन इस आदेश का तब तक कोई मतलब नहीं है जब तक सामान्य प्रशासन विभाग से NOC नही लिया गया हो। बिना NOC के यह आदेश मान्य ही नही है। यदि डा प्रमोद महाजन चार्ज नहीं देंगे तो डॉ श्रीवास्तव ज्वाइन नहीं कर पाएंगे। विभागीय सूत्रों की माने तो क्लास वन अधिकारी को हटाने या ट्रांसफर करने के लिए सामान्य प्रशासन विभाग की अनुमति जरूरी है। लेकिन इस आदेश में सामान्य प्रशासन विभाग को बाईपास करके आदेश जारी कर दिया गया है। इस आदेश को लेकर स्वास्थ विभाग और सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारियों में ठन सकती है। यदि सामान्य प्रशासन विभाग के अधिकारी NOC नहीं देंगे और डॉ महाजन आदेश के खिलाफ हाईकोर्ट चले जाएंगे तो मामला उल्टा पड़ सकता है। हालांकि डॉ महाजन के विभागीय दुस्मानो ने जिस हिसाब से जोर लगाया है उससे लग रहा है की सामान्य प्रशासन विभाग से भी NOC मिल जाएगा। फिलहाल बिना NOC के इस आदेश का कोई मतलब नहीं है। गौरतलब है की शुक्रवार को स्वास्थ विभाग से एक आदेश जारी हुआ है जिसके तहत डॉ महाजन को CMHO के पद से हटा दिया गया है। इस आदेश के अनुसार अब वे केवल हेल्थ विभाग में ज्वाइंट डॉयरेक्टर रहेंगे। इस आदेश के पीछे हाल ही में स्वास्थ्य मंत्री की बैठक में शहर विधायक शैलेष पांडेय समेत कई कांग्रेस नेताओं से उलझने को बताया जा रहा है। जबकि वास्तविकता इससे अलग है और विभागीय उठापटक है। अभी कुछ दिन पहले ही डॉ. प्रमोद महाजन ने CMHO कार्यालय से दो मठाधीशों को हटाकर उनके मूल विभाग में भेज दिया था। इसी के बाद से दोनो मठाधीश डॉ महाजन को हटवाने के लिए गुणाभाग में लगे हुए थे। इसी का नतीजा है की शुक्रवार को छत्तीसगढ़ शासन लोक स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अवर सचिव राजेंद्र सिंह गौर ने डॉ. महाजन को सीएमएचओ के पद से हटाने आदेश जारी कर दिया है। उनके जगह पर रतनपुर के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पदस्थ चिकित्सा अधिकारी डॉ. अनिल श्रीवास्तव को आगामी आदेश तक बिलासपुर का सीएमएचओ बनाया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
