बिलासपुर। मौत को मात देकर बोरवेल से बाहर निकलने वाला राहुल साहू अब पूरी तरह ठीक हो गया है। शनिवार को उसे अपोलो से डिस्चार्ज कर दिया गया है। राहुल को ले जाने के लिए जांजगीर के कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला और एसपी विजय अग्रवाल खुद ही लेने आए थे।

जिला जांजगीर चांपा के विकासखंड मालखरौदा अंतर्गत ग्राम पिहरीद में खुले बोरवेल में गिरे राहुल साहू को शासन प्रशासन के अलावा सेना और ndrf की टीम तमाम कोशिशों के बाद निकाला गया। बिलासपुर के अपोलो अस्पताल में उसका 10 दिनों तक इलाज कराया गया। शनिवार को स्वास्थ्य ठीक होने के बाद राहुल को अपोलो अस्पताल से डिस्चार्ज कर दिया गया है और अपने गांव के लिए निकल चुका है। राहुल को ले जाने के लिए जांजगीर जिले का कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला और एसपी विजय अग्रवाल स्वयं राहुल को ले जाने के लिए अपोलो आए थे। राहुल के पूर्ण रूप से ठीक होने पर अपोलो के डॉक्टर, नर्स और स्टाफ भी प्रसन्न नजर आए। इस मौके पर राज्य पर्यटन मंडल के चेयरमेन अटल श्रीवास्तव, जिला सहकारी बैंक के अध्यक्ष प्रमोद नायक सहित जांजगीर जिला प्रशासन के मुखिया कलेक्टर जितेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल, बिलासपुर कलेक्टर डॉक्टर सारांश मित्तर, एसएसपी पारुल माथुर, सीएमएचओ प्रमोद महाजन के अलावा अन्य अधिकारी राहुल को डिस्चार्ज कराने अस्पताल पहुंचे थे।


Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
