अग्निपथ योजना के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन 27 जून को, हर विधानसभा क्षेत्र में किया जाएगा चरणबद्ध आंदोलन

बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर 27 जून को सुबह 11.00 बजे से दोपहर 1.00 बजे तक नेहरू चौक में शहर ज़िला कांग्रेस कमेटी द्वारा विधानसभा स्तरीय एक दिवसीय ” सत्याग्रह ” धरना देकर केंद्र सरकार की “अग्निपथ योजना ” का विरोध किया जाएगा।

जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया की जिले के अंर्तगत आने वाले प्रत्येक विधानसभा में विधानसभावार एक दिवसीय सत्याग्रह का आययोजन किया जा रहा है जिसके तहत कोटा विधान सभा मे - रतनपुर, मस्तूरी विधानसभा में - मस्तूरी (जोंधरा चौक), बिल्हा विधानसभा में - बिल्हा (शनिचरी बाजार), तखतपुर विधान सभा मे - तखतपुर (पुराना बस स्टैंड), तथा बेलतरा 0विधान सभा मे - मटियारी में आयोजित है। "सत्याग्रह आयोजन" में प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा प्रत्येक विधानसभा में प्रभारी नियुक्त किया गया है जिसमे कोटा विधानसभा के प्रभारी के रूप में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष विजय केशरवानी, मस्तूरी दिलीप लहरिया पूर्व विधायक, बिल्हा अरुण सिंघानिया उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस , तखतपुर श्रीमती रश्मि सिंह संसदीय सचिव एवं विधायक, बेलतरा चुन्नीलाल साहू उपाध्यक्ष प्रदेश कांग्रेस विशेष रूप से मौजूद रहेंगे। शहर अध्यक्ष विजय पांडेय ने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार चुन चुन कर सभी वर्गों पर हमला कर रही है और देश को खोखला करने में लगी हुई है ,पहले नोटबन्दी, जीएसटी, किसान विरोधी कानून अब सेना में अग्निपथ योजना के माध्यम से 4 वर्ष के लिए अग्निवीर भर्ती करने जा रही है जो युवाओ के भविष्य के साथ खिलवाड़ है वही देश की सुरक्षा भी कमजोर होगी। अपने भविष्य से आशंकित युवा देश की रक्षा पूरी मुस्तैदी से कैसे कर सकता है न पेंशन न मेडिकल सुविधा ,न पूर्व सैनिक का पदनाम ऐसे में युवाओ में असंतोष की भावना स्वाभाविक रूप से उभरेगा। कांग्रेस पार्टी ने इस योजना का पूरे देश मे सत्याग्रह के माध्यम से विरोध कर रही है ताकि युवाओ को उनका अधिकार मिले और योग्य ,कुशल सैनिक भारतीय सेना का मान बढ़ाये।
सत्याग्रह में प्रदेश पदाधिकारी ,अपैक्स बैंक /पर्यटन मण्डल अध्यक्ष,संसदीय सचिव ,विधायक, महापौर, ज़िला पंचायत अध्यक्ष, ज़िला सहकारी बैंक अध्यक्ष, योग आयोग सदस्य,पूर्व साँसद, पूर्व विधायक, विधायक प्रत्याशी, शहर कार्यकारिणी, सभी ब्लाक कांग्रेस कमेटी,निर्वाचित जन प्रतिनिधि,एमआईसी सदस्य ,पार्षददल, एल्डर मैन, महिला कांग्रेस ,सेवादल, ज़ोन कमेटी, युवा कांग्रेस, एनएसयूआई, आईटी सेल सोशल मीडिया ,सभी विभाग, प्रकोष्ठ ,मोर्चा और अनुषांगिक संगठन के पदाधिकारी ,कार्यकर्ता, कांग्रेसजन शामिल होंगे।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *