बिलासपुर। रात के दो बजे शिवनाथ एक्सप्रेस डोंगरगढ़ के आगे डीरेल हो गई। अचानक हुई इस दुर्घटना से यात्रियों में हड़कंप मच गया। हालांकि RPF के जवान तत्काल मौके पर पहुंचकर यात्रियों को संभाल लिया। घटना में जान _ माल का नुकसान नहीं हुआ है।

रविवार को शिवनाथ एक्सप्रेस यात्रियों के लेकर नागपुर के लिए रवाना हुई थी। ट्रेन रायपुर होते हुए डोंगरगढ़ पहुंची और स्टेशन क्रास करने के कुछ देर बाद रात के लगभग दो बजे डीरेल हो गई। इंजन के बाद वाले जनरल डिब्बे के सारे पहिए पटरी से उतर गए। इस घटना से ट्रेन में जोरदार झटका लगा। जिससे ट्रेन में सो रहे सभी यात्री हड़बड़ा के उठ गए। कई यात्री अपनी सीट से नीचे भी गिर गए। अचानक ट्रेन के दुर्घटनाग्रस्त होने से यात्रियों में हड़कंप मच गया और लोग ट्रेन से उतरकर भागने लगे। कई यात्रियों को समझ नहीं आ रहा था की हो क्या रहा है। कई यात्री गंभीर दुर्घटना को लेकर भयभीत हो गए थे। हालांकि ट्रेन में ड्यूटी कर रहे RPF के जवानों ने यात्रियों का ढाढस बंधाया और माहौल को शांत करने की कोशिश की। कुछ ही देर में RPF के और जवान आ गए और यात्रियों को सुरक्षा प्रदान किया गया। जब यात्री शांत हुए तो जनरल डिब्बे में बैठे यात्रियों को और उनके समान को बाहर निकाला गया और दूसरे डिब्बे में उन्हें बैठाया गया। बाद में ट्रेन के अधिकारियों ने रातभर मशक्कत के बाद तीन को डिटेक्ट किया और सुबह 7 बजे ट्रेन को गंतव्य की ओर रवाना किया गया।

Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
