बिलासपुर। फर्जी वोटिंग कराने के बावजूद यूथ कांग्रेस के अभी तक 70 हजार वोट रिजेक्ट हो चुके है। यही नहीं अभी और हजारों वोट के रिजेक्ट होने की संभावना जताई जा रही है क्योंकि वोटिंग करने के दौरान प्रत्यासियों ने कई गलतियां कर डाले है। साफ्टवेयर इन गलतियों को पकड़कर वोट रिजेक्ट कर रहा है।
यूथ कांग्रेस चुनाव की लंबी प्रक्रिया के बीच वोटों की गिनती शुरू हो गई है। प्रथम चरण में 69735 सदस्यों के वोट रिजेक्ट हो गए है। यूथ कांग्रेस के ये वो वोट है जो निर्धारित 50 रुपए का शुल्क किसी भी कारण से भी दे पाए। अभी और भी हजारों वोटों के रिजेक्ट होने होने की संभावना जताई जा रही है। क्योंकि बहुत से प्रत्यासियों ने फर्जी वोट डलवाने की आपाधापी में कई गलतियां कर चुके है। बताया जा रहा है की प्रदेश में यूथ कांग्रेस के प्रत्यासियों ने 17 लाख 31 हजार 325 सदस्य बनाए थे जिसमे से 16 लाख 61 हजार 590 लोगों ने का ही शुल्क जमा हुआ है। गौरतलब है की यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष, प्रदेश महामंत्री, जिला अध्यक्ष और विधानसभा अध्यक्ष के लिए चुनाव की प्रक्रिया पिछले महीने से चल रहा है। यूथ कांग्रेस के चुनाव में प्रदेश अध्यक्ष के एक पद के लिए 12 प्रत्याशी मैदान में थे। जबकि प्रदेश महामंत्री के 45 पदों के लिए 134 प्रत्याशी मैदान में है। इसके अलावा जिला अध्यक्ष और प्रत्येक विधानसभा अध्यक्ष के लिए दर्जनों प्रत्याशी मैदान में है। सदस्य बनाने से लेकर वोटिंग करने तक की पूरी प्रक्रिया ऑन लाइन तरीके से हुई है। इस चुनाव में ग्रामीण क्षेत्र के मतदाताओं ने चार वोट डाले है जबकि शहरी क्षेत्र के मतदाताओं ने 3 वोट डाले है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 15, 2026गरिमामय माहौल में मनाया गया 80 वां स्वतंत्रता दिवस समारोह, केंद्रीय राज्यमंत्री तोखन साहू ने किया ध्वजारोहण, 13 प्लाटूनों ने किया भव्य परेड प्रदर्शन
बिलासपुरAugust 14, 2026मॉर्निंग वॉक में निकले दंपत्ति, चोरों ने घर में बोला धावा, लाखों के गहने कर दिए पार, पुलिस ने किया गिरफ्तार
बिलासपुरAugust 13, 2026दुरंतो एक्सप्रेस में विदेशी सोने की तस्करी, दो गिरफ्तार, RPF ने जप्त किया 2 करोड़ का सोना
बिलासपुरAugust 12, 2026बिलासपुर जैसा बेलतरा को खूबसूरत बनाना चाहते है सुशांत ! सवाल – बिलासपुर खूबसूरत कहां है ?
