बिलासपुर। सीपत पुलिस और एंटी साइबर क्राइम एवं कंट्रोल यूनिट ने एक मोबाइल चोर से 10 नग मोबाइल जब्त किया है। जब्त मोबाइल की कुल किमती 1,50,000 रुपए रुपए है।

मिली जानकारी के अनुसार एंटी साइबर क्राइम एंड कंट्रोल यूनिट जिला बिलासपुर के प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह एवं उनकी टीम के सहयोग से अपराध क्रमांक 484/2021, धारा 392, 34 भादवी के आरोपी राजकुमार खत्री को पकड़ा गया है। आरोपी ने अपने मेमोरेंडम में बताया कि दिनांक 8-10-2021 को शाम करीब 4:00 बजे अपने दोस्त निखिल पांडे के साथ सीपत क्षेत्र में चोरी, लूट करने के नियत से मोटरसाइकिल पर सवार होकर आया था। वह मोटरसाइकिल चला रहा था और पीछे उसका दोस्त निखिल पांडे बैठा था। देवरी नाला के पास एक साइकिल में एक लड़की पीछे कैरियर में बैग रखी जा रही थी की निखिल पांडे के द्वारा साइकिल में रखे बैग को छीन कर हम दोनों बिलासपुर भाग गए। बैग में एक मोबाइल मोटरोला कंपनी का, नकदी रकम ₹115 और कुछ कागजात थे। जिसमें से पर्स व कागजात को रास्ते में फेंक दिया और मोबाइल व नकदी रकम को साथ में लेकर गए थे। इसमें से नगदी रकम निखिल रख लिया था और मोबाइल मेरे पास है। इसके अलावा अपने साथी निखिल पांडे के साथ मिलकर कई बार कई जगह से और भी मोबाइल चोरी किए हैं। आरोपी के पास से कुल 10 मोबाइल जिसकी कीमत लगभग डेढ़ लाख रुपए होगी, बरामद किया गया। आरोपी द्वारा चोरी के दौरान उपयोग में लाया जाने वाला मोटरसाइकिल भी जप्त किया गया। आरोपी द्वारा बताया गया कि उसका दोस्त निखिल पांडे चोरी के प्रकरण में अभी बिलासपुर जेल में है। आरोपी के खिलाफ धारा 41(1-4) जा. एंटी साइबर क्राइम एवं कंट्रोल यूनिटफौ. तथा धारा 379 भा. द. वि. के अंतर्गत भी कार्यवाही की गई है। आरोपी को न्यायालय के समक्ष न्यायिक रिमांड हेतु प्रस्तुत किया किया गया एवं न्यायालय के आदेशानुसार आरोपी को जेल निरुद्ध किया गया।
इस कार्रवाई में एंटी साइबर क्राइम एवं कंट्रोल यूनिट बिलासपुर की टीम एवं थाना सीपत की ओर से सहायक उप निरीक्षक सेराफिन केरकेटा प्रधान आरक्षक महादेव खुटे, उमाशंकर राठौर एवं आरक्षक शरद साहू, विनोद केवट, रामकुमार बघेल की विशेष भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 19, 2026जबरिया चंदाखोरी वसूली के खिलाफ व्यापारी हुए लामबंद, 23 को बाजार बंद रखने का ऐलान
दुर्गSeptember 19, 2026BSP से लोहा चोरी करने वाले प्राइवेट स्टील प्लांट के MD और डायरेक्टर गिरफ्तार, करोड़ो रूपए का लोहा चोरी का मामला
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
