बिलासपुर। सिरगिट्टी पुलिस ने हत्या के नियत से उस्तरा से हमला करने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को सुलभ शौचालय के सामने शराब पीने से मना करने पर हमला कर दिया था।

मिली जानकारी के अनुसार तरूण गलपाण्डे निवासी नयापारा सिरगिट्टी ने 28.05.2022 को थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि 28.06.2022 के रात्रि करीबन 11.00 बजे नयापारा सुलभ शौचालय के पास अमन श्रीवास शराब पी रहा था, मना करने पर गंदी गंदी गाली गुफ्तार दे कर जान से मारने की धमकी दी और जेब मे रखे ब्लेड वाली उस्तरा से वार कर गंभीर चोट पहुॅचाया था। शिकायत पर थाना सिरगिट्टी मे अपराध पंजीबध्द कर विवेचना मे लिया गया। प्रकरण मे विवेचना दौरान आरोपी अमन कुमार श्रीवास घटना दिनांक से सिरगिट्टी क्षेत्र से फरार होकर लुक छिप रहा था। दिनांक 27.06.2022 को मुखीबर सूचना प्राप्त होने पर थाना प्रभारी सिरगिट्टी द्वारा तत्काल टीम गठित कर नया बस स्टैण्ड के पास घेराबंदी कर आरोपी को पकडकर थाना लाया गया। आरोपी ने पूछताछ के बाद अपने मेमोरेण्डम कथन मे प्रार्थाी के साथ हत्या करने के नियत से ब्लेड से हमला कर चोट पहुॅचाना स्वीकार किया। आरोपी द्वारा घटनास्थल मे प्रयुक्त किये गये धारदार ब्लेड जप्त कर आरोपी को 27.06.2022 को विधिवत् गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।
प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिटटी सागर पाठक, सउनि अनिल दुबे, प्र.आर. 53 अनिल साहू, आरक्षक अशोक कोरम, शशीकांत जायसवाल, अफाक खान, जितेन्द्र जाघव, संजय यादव एवं देव भोषले की अहम भूमिका रही।
Author Profile

Latest entries
रायगढ़September 29, 2026इंडेन गैस एजेंसी के गोदाम से 816 सिलेंडर गायब, रिकॉर्ड में दिखा रहा 18 सौ उपभोक्ता को ऑन लाइन डिलीवरी, 4 लोगों के खिलाफ FIR दर्ज
दुर्गSeptember 29, 2026भिलाई स्टील प्लांट से 114 करोड़ का लोहा चोरी, CBI को सौंपी गई जांच की जिम्मेदारी, कई सफेदपोश होंगे बेनकाब
बिलासपुरSeptember 28, 2026गजब की ठगी है भाई, एक महिला ने युवक को झांसे में लेकर 83 लाख रुपए ठग लिए…, पढ़े मूर्खता की रोचक कहानी…
बिलासपुरSeptember 27, 2026मोबाईल चोरी किया, आधार रिसेटकर तीन लाख निकाल लिए, 4 शातिर चोर गिरफ्तार
