बिलासपुर। वलराज पेट्रोल पम्प की जमीन खरीदी बिक्री का मामला गंभीर होता जा रहा है। जमीन के वर्तमान मालिक की शिकायत पर पुलिस ने मोहम्मद तारिक को गिरफ्तार किया है। जमीन के मालिक ने पुलिस में शिकायत करते हुए आरोप लगाया है की तारीक एक करोड़ रूपए की मांग कर रहा है, नहीं देने की सूरत में कुछ भी करने की धमकी देता है। जबकि तारीक की धमकी पर अब तक सात लाख रूपए दे चुके हैं।
देवीदास वाधवानी ने सिविल लाइन में मोहम्मद तारीक के खिलाफ लिखित शिकायत कर भयादोहन का अपराध दर्ज कराया है। अपनी शिकायत में वाधवानी ने बताया कि ग्रीन गार्डन्स निवासी मोहम्मद तारीक झूठी शिकायत के सहारे डरा धमकाकर एक करोड रूपये की मांग कर रहा है। जबकि अभी तक उसने भयादोहन कर सात लाख से अधिक रूपये ले चुका है। बावजूद इसके एक करोड़ रूपए नहीं दिए जाने पर कुछ भी करने की धमकी दे रहा है। जब तब फोन से झूठे केस में फंसाने की धमकी देकर परेशान कर रहा है। देवीदास वाधनवानी ने बताया कि 22 जून 2022 को सिविल लाइन थाना में तारीक के खिलाफ आवेदन भी किया है।
वाधवानी के अनुसार तारीक ने 27 जून 2022 को फोन पर एक करोड़ रुपयों की मांग किया। इसके बाद अपने साथी मनोज मदवानी को फोन कर राशि देने के लिए कहा। 27 जून को ही मोहम्मद तारीक अपने चार साथियों के साथ मिलने आया। चारों साथियों में तोषी ठाकुर और मनोज मदवानी को अच्छी तरह से पहचानता हूं। जबकि दो अन्य को नहीं जानता। बैठक में मेरे साथा कैलाश खुशालानी भी थे। मोहम्मद तारिक ने एक करोड रुपए की मांग की साथ ही यह भी कहा कि इससे कम नहीं लेगा। इस दौरान वह काफी उग्र था और वह मोहम्मद तारीक का तेवर देखकर वह डर गए।
इसके बाद 30 जून 2022 को मोहम्मद तारीक के दोस्त तोषी ठाकुर ने अपने मोबाइल से सुबह करीब 12 बजे से शाम 4:30 के बीच कई बार फोन किया। तोषी ने कहा कि मोहम्मद तारीक पूछ रहा है कि 2 दिन हो गए हैं, एक करोड़ कब दोगे। दो दिन बाद मोहम्मद तारीक करेगा..फिर दोष मत देना। फिलहाल पुलिस ने मोहम्मद तारिक को गिरफ्तार कर लिया है और आईपीसी की धारा 384 का अपराध दर्ज कर पूछताछ की जा रही है।
00 जमीन खरीदी बिक्री को लेकर चल रहा है विवाद
मोहम्मद तारिक और देवीदास वाधवानी के बीच विवाद वालराज पेट्रोल पंप की जमीन खरीदी_बिक्री के बाद शुरू हुआ। जिस जमीन पर वलराज पेट्रोल पंप चल रहा है वह पहले पूर्व मंत्री स्व अशोक राव की पत्नी कस्तूरी राव के नाम पर थी। यह बात भी सामने आ रही है की पेट्रोल पंप में मोहम्मद तारिक हिस्सेदार था। यह जमीन भी नजूल की है। कुछ साल पहले इस जमीन को देवीदास वाधवानी अपने कुछ करीबी साथियों के साथ मिलकर खरीद ली। इसी के बाद विवाद शुरू हो गया। क्योंकि जिस जमीन पर पंप चल रहा है उसमे कांपलेक्स बनाने में ज्यादा फायदा है। इसलिए वर्तमान जमीन मालिक चाहते है की पंप बंद हो जाए और केवल जमीन उसको सौप दिया जाए।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
