बिलासपुर। कलेक्टर श्री सौरभ कुमार के निर्देश पर प्रशासनिक एवं स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आज डायरिया प्रभावित गांव सरसेनी एवं मस्तुरी का दौरा किया। बेहतर निगरानी, देखभाल तथा इलाज के बाद डायरिया स्थिति तेजी से सामान्य हो गई है। पेयजल सा्रेतों का क्लोरीन से उपचार के साथ ही लोगों को साफ पेयजल के महत्व एवं डायरिया से बचाव के लिए समझाइश भी दी गई।

अपर कलेक्टर आर.ए.कुरूवंशी के नेतृत्व में अधिकारियों की टीम आज सरसेनी एवं मस्तुरी का भ्रमण कर स्थिति का जायजा लिया। बताया गया कि सरसेनी में विगत 28 जून से 11 जुलाई तक 174 लोगों के डायरिया संक्रमण की जानकारी मिली। इनमें से 95 लोग उप स्वास्थ्य केन्द्र में ही ठीक हो गए। तथा 79 लोग सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र एवं सिम्स में इलाज करना पड़ा। फिलहाल दो मरीज का सिम्स में इलाज चल रहा रहे हैं। मस्तूरी में भी 24 मरीज डायरिया के पाये गये हैं। इनमें से 2 को सिम्स में भर्ती किया गया है। बाकी मरीज स्थानीय स्तर पर इलाज के बाद ठीक हो गये। पेयजल के लिए सभी स्रोतों को क्लोरीनेशन के जरिए साफ किया गया है। घर-घर दस्तक देकर सर्वे किया गया कि कुछ और मरीज तो इलाज के लिए नहीं रह गये हैं। स्वास्थ्य विभाग, राजस्व एवं पंचायत विभाग की टीम पर्याप्त दवाई एवं अन्य जरूरी सामग्री के साथ गांवों की निगरानी कर रहे हैं। डॉक्टरों ने ग्रामीणों की बैठक लेकर साफ पानी पीने, ताजा भोजन करने एवं सामूहिक भोजन से फिलहाल दूर रहने की सलाह दी है। भ्रमण में सीएमएचओ डॉ. प्रमोद महाजन, ईई पीएचई एम.एन मिश्रा सहित विभागीय अधिकारी एवं डॉक्टर तथा स्वास्थ्य विभाग के पैरा मेडिकल स्टॉफ मौजदू थे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
राष्ट्रीयJuly 31, 2026भारतीय रेल ने रचा इतिहास : कोयला ढोने वालों ने पहली बार हार्ट का किया परिवहन, वंदे भारत से भेजा गया गुजरात
