बिलासपुर। तखतपुर तहसील के ग्राम मोछ निवासी दिव्यांग विरेन्द्र नवरंग की समस्या आज जन चौपाल में तत्काल दूर हो गई। जिला कार्यालय में आयोजित जन चौपाल में विरेन्द्र ने कलेक्टर सौरभ कुमार के सामने अर्जी लगाई कि उनका राशन कार्ड विगत चार वर्षाें से नहीं बन पा रहा है। कलेक्टर के निर्देश पर खाद्य अधिकारी द्वारा तत्काल विरेन्द्र का निःशक्त जन राशन कार्ड बनाकर उन्हें दिया गया। इसके अतिरिक्त कलेक्टर ने एसडीएम तखतपुर को निर्देश दिए कि राजीव युवा मितान क्लब में भी विरेन्द्र को शामिल कराया जाए।

इसी प्रकार बिलासपुर नगर निगम के वार्ड क्रमांक 10 निवासी अशोक कौशिक ने अंत्योदय राशन कार्ड बनवाने के लिए कलेक्टर से गुहार लगाई। श्री कौशिक का भी राशन कार्ड तत्काल बनाया गया।
आज जन चौपाल में अपनी-अपनी मांग, शिकायत और समस्याओं को लेकर आए आम लोगों को कलेक्टर सौरभ कुमार ने गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक कार्यवाही के निर्देश दिए। आज मांग एवं शिकायतों से संबंधित 72 आवेदन मिले। तखतपुर तहसील के ग्राम मोछ निवासी दिव्यांग श्री गंगाराम ने अपनी मैकेनाइज्ड ट्रायसिकल मरम्मत करवाने के लिए आवेदन दिया। कलेक्टर ने समाज कल्याण विभाग के अधिकारी को इस संबंध में निर्देश दिए। तहसील सकरी के ग्राम घुटकू निवासी श्री सुनील कुमार यादव ने तेज बारिश के कारण घर टूटने की क्षतिपूर्ति के लिए फरियाद लगाई। मोपका निवासी श्री बरनलाल करियारे ने चयनित अनुसूचित जाति वर्ग के लिए पैसेंजर व्हीकल की राशि प्रदान करने के लिए आवेदन दिया। मस्तूरी तहसील के ग्राम धनगंवा की श्रीमती गीता ने स्वच्छ भारत शौचालय फेस 2 की राशि जारी करने की मांग की। गोड़पारा निवासी श्रीमती सुभद्रा निषाद ने लंबित निराश्रित पेंशन राशि के लिए आवेदन दिया। उन्होंने बताया कि विगत 5-6 माह से खाते में पेंशन की राशि नहीं आ रही है। रतनपुर तहसील के ग्राम मेलनाडीह निवासी प्रताप सिंह नेताम ने राष्ट्रीय राजमार्ग क्रमांक 130 के अंतर्गत तोड़े गए मकान की मुआवजा राशि दिलाने कलेक्टर से फरियाद की। श्रीमती संगिता देवी प्रभाकर ने मुख्यमंत्री युवा स्वरोजगार योजना में स्वीकृत ऋण प्रकरण का निराकरण करवाने के लिए आवेदन दिया। कृष्णा सिंह सहित अन्य 21 लोगों ने केन्दा मंडी में धान खरीदी कार्य में लंबित मजदूरी राशि की मांग की। शंकर यादव सहित अन्य लोगोें ने तखतपुर तहसील के खम्हरिया सहकारी समिति में बड़े किसानों को थोक में खाद वितरण की शिकायत की। जिससे छोटे किसानों को बाजार में अधिक कीमत पर खाद लेकर खेती-किसानी करनी पड़ रही है। मदनपुर निवासी श्रीमती सावित्री बाई ने आवेदन दिया कि बिलासपुर से रतनपुर मार्ग पर रोड़ चौड़ीकरण कार्य करवाने से विद्युत पोल क्षतिग्रस्त होकर गिर गया है। तार जमीन पर गिरने के कारण अनहोनी की आशंका बनी हुई है। सीपत के ग्राम बनियाडीह निवासी गौरीशंकर कश्यप ने भू स्थापितों को एनटीपीसी में काम पर रखने की मांग की।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरNovember 3, 2026अघोरी के साथ ग्रामीणों ने की लात घूंसों से पिटाई, महिला की जलती चिता से किया छेड़छाड़, कर रहा था तंत्र मंत्र
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
बिलासपुरNovember 2, 2026महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI भारत लेकर आई, कई पुलिस अधिकारी भी आ सकते है CBI के रडार में
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
