मुंगेली। मुंगेली के एक कन्या छात्रावास की अधीक्षिका को हटा दिया है। छात्रावास में रहने वाली सभी छात्राओं और रसोइए ने उनके खिलाफ गंभीर आरोप लगाते हुए शिकायत की थी। शिकायत की गंभीरता को देखते हुए छात्रावास अधीक्षिका को हटा दिया गया है।
मिली जानकारी के अनुसार मुंगेली जिले के शासकीय प्री मैट्रिक अनुसूचित जाति कन्या छात्रावास जरहागाँव में कन्या छात्रावास की अधीक्षिका पर वहां रह रही छात्राओं ने छात्रावास को अय्याशी का अड्डा बनाने का आरोप लगाया है। आरोप लगाया गया है की अधीक्षिका देर रात अपने पुरुष मित्र को छात्रावास में बुलाती है। इसके पहले भी छात्राओं ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में पकड़ा था। छात्राओं का कहना है कि अधीक्षिका का पुरूष मित्र उनपर भी गन्दी नजर रखता है। छात्राएं यहां खाने-पीने के साथ सुविधाओं की कमी की भी शिकायत की है। छात्रावास के रसोइया ने भी जातिसूचक शब्दों के साथ मारपीट करने के भी गंभीर आरोप लगाए हैं। छात्राओं और रसोइए की गंभीर शिकायतों के बाद अधीक्षिका को हटाया दिया गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
