पति ने की पत्नी की हत्या, झगड़ा हुआ तो गले में घुसा दिया शराब की बोतल, गिरफ्तार

बिलासपुर। लगरा से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी है। दोनो के बीच विवाद इतना बढ़ गया की पति ने शराब की बोतल पत्नी के गले में घुसा दिया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। हत्या की खबर मिलने के बाद पुलिस ने पति को पकड़ लिया है।

जानकारी के अनुसार कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम पौंसरा के धुरीपारा निवासी धनेश धुरी (25) की शादी कुछ साल पहले लगरा की रहने वाली बृहस्पति बाई धुरी से हुई थी। शादी के बाद दोनों पौंसरा में रहते थे। फिर बाद में धनेश अपने ससुराल लगरा के नर्सिंग कॉलेज के पास रहने लगा था। दोनों पति-पत्नी रोजी-मजदूरी करते थे।
धनेश अपनी पत्नी की चरित्र पर शक करता था। इसके चलते दोनों के बीच आए दिन झगड़ा भी होता था। शनिवार को दोनों पति-पत्नी काम पर जाने के लिए निकले थे। इस दौरान भी उनके बीच विवाद हुआ। दोपहर 12 बजे उनके बीच विवाद इतना बढ़ गया कि धनेश ने शराब की बोतल से अपनी पत्नी के गले में वार कर दिया, जिससे वह बेहोश होकर गिर गई और उसकी मौत हो गई।
आसपास के लोगों ने हत्या की खबर पुलिस के डायल 112 को दी। जानकारी मिलते ही आरक्षक राकेश काछी व चालक मौके पर पहुंच गए। पूछताछ के बाद हत्या की खबर सरकंडा थाने में दी। पुलिस ने आरोपी धनेश धुरी को पकड़ कर थाना लेकर आ गए।
दो मासूम बच्चों के सिर से उठा मां का साया
धनेश धुरी व बृहस्पति बाई के दो छोटे-छोटे बच्चे हैं। इस घटना में उनकी मां की मौत हो गई और अब पिता को सलाखों के पीछे रहना होगा। ऐसे में मासूम बच्चियों के सिर से मां का साया छीन गया है। वहीं, पालन पोषण करने वाले पिता भी बिछड़ गया है। उन्हें अपनी नानी के पास रहकर अब जीवन बिताना पड़ेगा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *