बिलासपुर। चौकसे इंजीनियरिंग कालेज के संचालक आशीष जायसवाल पर उसकी पत्नी ने मारपीट करने का आरोप लगाते हुए सकरी थाने में शिकायत दर्ज कराई है। पत्नी पलक जायसवाल का आरोप है कि उनका पति गर्लफ्रेंड लेकर घर आते है और मना करने से मारपीट करते है। पुलिस ने पत्नी की शिकायत पर जुर्म दर्ज कर लिया है। जब पुलिस पति को गिरफ्तार करने पहुंची तो वह गर्लफ्रेंड के साथ बेडरूम में था।

लाल खदान स्थित चौकसे इंजीनियरिंग कॉलेज के संचालक आशीष जायसवाल पर उसकी पत्नी पलक जायसवाल ने मारपीट करने का आरोप लगाया है। सकरी पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार रामा लाईफ सिटी निवासी आशीष जायसवाल की पत्नी पलक जायसवाल ने अपने पति की राजकिशोर नगर निवासी एक युवती जो उसकी गर्लफ्रेंड है उसके साथ आए दिन रंगरलियो की कहानी पुलिस से बया की है। पीड़िता ने पुलिस को बताया है कि आशीष जायसवाल शादी के बाद से ही छोटी छोटी बातों पर उसे गंदी-गंदी गालियां देकर मारपीट करते है और जान से मारने की धमकी देता रहा है। अप्रैल महीने की एक रात पति एक युवती को घर लेकर आया जब पत्नी ने इस बात का विरोध किया तो आशीष जायसवाल ने उसके साथ जमकर मारपीट की,चाकू दिखाकर डराया धमकाया और उसके भाई देवेंद्र जालोदिया पर भी कांच से हमला कर उसे भी चोट पहुचाया था। पलक जायसवाल ने आरोप लगाया कि इस घटना के बाद ऐसा सिलसिला चलता ही रहा। लोकलिहाज के डर से शांत रहने में भी अपनी भलाई समझी और सब कुछ सहती रही। शनिवार की सुबह पलक जायसवाल किसी काम से बाहर गई थी। जब वह घर लौटी तो उसने देखा कि पति आशीष जायसवाल उसी युवती के साथ घर में बैठा हुआ था। पत्नी ने जब इस बात को लेकर नाराजगी जताई तो पति ने फिर से उसकी जमकर पिटाई की और कहा की मेरी निजी लाइफ में इंटरफेयर करने वाली तुम कौन होती हो ? पीड़िता ने पुलिस को बताया कि पूरा घटनाक्रम घर का स्टाफ देख रहा था। जिसके बाद जैसे तैसे वह अपनी जान बचाकर पुलिस के पास पहुंची है।
बताया जा रहा है कि पीड़ित महिला सुबह करीब 11:00 बजे ही पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने थाने पहुंच गई थी। पुलिस आशीष जायसवाल को हिरासत में लेने रामा लाइफ सिटी स्थित उसके घर गई। लेकिन वहां आशीष जायसवाल की गर्लफ्रेंड जो कि बेडरूम के अंदर थी, वह पुलिस के हाथ लग गई। देर शाम तक समझाइश के बाद आखिरकार पुलिस ने आशीष जायसवाल के खिलाफ धारा 294, 323, 506 के तहत अपराध दर्ज किया कर लिया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 28, 2026जिला पंचायत में विशेष सामान्य सभा : 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के लिए निंदा प्रस्ताव पास
बिलासपुरApril 27, 2026CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र मिला नागपुर में, पकड़कर ले आई पुलिस, ऑन लाइन सट्टा ने बना दिया था कर्जदार
रायपुरApril 27, 2026भारतमाला घोटाला : पूर्व मंत्री के भाई के घर ED का छापा, 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है मुआवजा घोटाला
रायपुरApril 27, 2026बस में लगी आग, 20 मिनट में हो गई खाक, बच गई 50 बारातियों की जान
