कोरबा। एक युवती दो युवकों के साथ रात 11 बजे रामपुर चौकी पहुंचे। नशे की हालत में पहुंचे तीनो ने थाने में जमकर हंगामा किया। तीनों का पुलिस ने मिडिकल टेस्ट करा लिया है।

कोरबा जिले में मंगलवार देर रात रामपुर चौकी पहुंची एक युवती और थाना प्रभारी कृष्णा साहू के बीच जमकर बहस हो गई। युवती के साथ दो युवक भी थे और तीनों शराब के नशे में धुत थे। युवती से जब चौकी आने का कारण पूछा गया तो वह सिर्फ यही कहती रही कि मैं थाने आ सकती हूं। ये ड्रामा काफी समय तक चलता रजा। रात को चौकी पहुंचे तीनों का मेडिकल चेकअप कराया गया है। सभी नशे में पाए गए हैं। चौकी प्रभारी कृष्णा साहू ने बताया कि रात लगभग 11 बजे युवती दो युवकों के साथ शराब के नशे में चौकी पहुंचकर हंगामा करने लगे। युवती रात के समय चौकी में अनर्गल बातें कर रही थी। उससे थाने आने का कारण पूछा गया तो उसने बहस करना शुरू कर दिया, जिसे हम समझाने का प्रयास कर रहे थे। दूसरी ओर हंगामे के वीडियो में युवती कह रही है कि “जब मैं एफआईआर दर्ज कराने आती हूं, तब आप मिलते नहीं हो और अब मेरी वीडियो बना रहे हो, बनाओ-बनाओ वीडियो बनाओ, मेरे पास भी तुम्हारी सारी रिकॉर्डिंग मौजूद है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
