बिलासपुर। सरकंडा पुलिस ने चाकू और टंगिया से जानलेवा हमला करने वाले पिता_पुत्र को गिरफ्तार किया है। पैदल चलते समय कीचड़ के छींटे पड़ने से विवाद शुरू हुआ था जो जानलेवा हमले में बदल गया है।

मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि प्रार्थी शुभम मानिकपुरी निवासी मुरूम खदान सरकंडा थाना उपस्थित आकर लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि दिनांक 30/07/022 को दोपहर करीब 01/30 बजे वह अपने घर पर था। इसके भैया ओम प्रकाश एवं उसका दोस्त लोकेश वैष्णव दोनो पैदल गली की ओर घुमने जा रहे थे। उसी समय सामने की ओर से छोटा हाथी वाहन चालक समीर अपने वाहन को चलाते हुए रोड के किचड से छिटा मार दिया। जिसे लोकेश वैष्णव वाहन को रोकने का प्रयास किया तथा देखकर गाडी नही चलाते बोला। थोडी दूर आगे हरि किराना दुकान के पास रूका प्रार्थी अपने भैया लोगो के पीछे-पीछे जा रहा था लोकेश वैष्णव और ओम प्रकाश मानिकपुरी दोनो वाहन चालक समीर को वाहन देखकर नही चलाते हो, गली में वाहन धीरे चलाया करो कहने पर समीर एवं उसके पिता सादिक आये। समीर अपने हाथ में टांगी रखा था दोनो मिलकर ओम प्रकाश एवं लोकेश वैष्णव को अश्लील गाली गुप्तार देते हुए आज तुम लोगो को नहीं छोड़ेंगे कहते हुए समीर अपने पास रखे टांगी से जान से मारने की नियत से आहत ओम प्रकाश के सिर में जानलेवा वार किया तथा समीर के पिता सादिक ने अपने पास रखे चाकू से ओम प्रकाश के गले के पास जानलेवा वार किया। जिसे देख लोकेश वैष्णव बीच बचाव करने गया तो उसे भी समीर, टांगी के बेठ से मारपीट किया। जिसे तत्काल ईलाज हेतु प्रार्थी एवं वहां पर उपस्थित राहुल यादव, अभय के साथ सिम्स अस्पताल ईलाज हेतु भर्ती किये है। रिपोर्ट पर थाना सरकंडा में अप० क्र० 873 / 2022 धारा 294, 506, 307, 34 भादवि का अपराध पंजीबंध्द कर विवेचना में लिया गया। मामले की गंभीरता को देखते हुये तत्काल सूचना जिले के उपमहानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारूल माथुर (भा.पु.से.) अति० पुलिस अधीक्षक (शहर) राजेन्द्र जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षक सरकंडा श्रीमती स्नेहिल साहू को दी गई। आरोपियों की तत्काल धरपकड करने के निर्देश प्राप्त हुए। जिसके परिपालन में थाना प्रभारी सरकंडा उत्तम कुमार साहू के नेतृत्व में टीम तैयार कर पतासाजी में जुट गई। मामले में त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी सादिक खान एवं समीर खान को घेराबंदी कर पकड़ा गया। जिससे पूछताछ करने पर आरोपियो द्वारा जुर्म स्वीकार करने से आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त चाकू एवं टांगी जप्त किया गया है। दोनो आरोपियो को गिरफतार कर न्यायालय पेश किया गया है। कार्यवाही में थाना प्रभारी उत्तम कुमार साहू, उनि. राज सिंह, आरक्षक गोवर्धन शर्मा, सत्येन्द्र सिंह, तदवीर पोर्ते, अविनाश कश्यप, राहुल सिंह, अशफाक अली का विशेष योगदान रहा ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJune 16, 2026युवा हॉकी खिलाड़ी अवि को मिले सम्मान और विशेष प्रोत्साहन राशि, प्रदेश का गौरव बढ़ाने वाले खिलाड़ी को सरकार दे नई उड़ान : केशरवानी
बिलासपुरJune 16, 2026अपने को बताया अयोध्या का पंडित, व्यापारी को लगा दिया ढाई लाख का चूना, हैदर अली गिरफ्तार, वसीम फरार
बिलासपुरJune 15, 2026कबाड़ियों पर पुलिस का प्रहार, चोरी की 83 क्विंटल कबाड़ जप्त, 7 आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJune 15, 2026प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्ष सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित, हर क्षेत्र में हुआ विकास – साव
