जिला जांजगीर चांपा विद्युत ठेका कर्मचारी कल्याण संघ का हुआ विस्तार, कार्यकारिणी का हुआ गठन

बिलासपुर। जिला जांजगीर चांपा में विद्युत ठेका कर्मचारी कल्याण संघ का विस्तार किया गया है।प्रदेश पदाधिकारियों ने वहां जाकर कल्याण संघ के कार्यकारिणी का गठन किया गया।

नवनिर्वाचित पदाधिकारी जिला अध्यक्ष, दिलीप निर्मलकर एवं जिला सचिव परमेश्वर पटेल जिला सचिव रविशंकर कश्यप, जिला उपाध्यक्ष, जयकुमार लहरें, जिला कार्यकारिणी ,अध्यक्ष राबर्ट उद्धार एवं ब्लॉक अध्यक्ष , शांतिलाल कुर्रे, आशीष यादव , मुकेश साहू , गोपाल साहू , सुरेंद्र सांडे तुला राम निर्मलकर, एवं प्रदेश पदाधिकारी , संयुक्त महामंत्री दर्शन रजक, कोरबा जिला अध्यक्ष ललित बारेठ, विशेष रुप से उपस्थित हुआ प्रदेश उपाध्यक्ष मुकेश मरावी बताया की वोटिंग सिस्टम से कर्मचारी अपने पदाधिकारी को चुना है। कर्मचारियों का हो रहे शोषण, ठेका प्रथा बंद कर विभाग में संयोजन करे कांग्रेस सरकार, अपनी जन घोषणा में आउटसोर्सिंग बंद करने का वादा किया था। आज साडे 3 साल से भी ज्यादा समय हो गया है कांग्रेस सरकार कर्मचारियों की प्रति संवेदनशील नहीं हैं। आने वाले समय में विद्युत ठेका कर्मचारी कल्याण संघ उग्र आंदोलन एवं प्रदर्शन करेगी।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *