बिलासपुर। भारतीय जनता पार्टी के संवाद प्रमुख यदुनंदन नगर निवासी आलेख वर्मा पिता स्व.मूलचंद वर्मा, उम्र 54 वर्ष का आज शाम दुखद निधन हो गया। तीन दिन पहले उन्हें जूनी लाइन स्थित मिश्रा नर्सिंग होम में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। उनका शुगर लेबल हाई और छाती में इन्फेक्शन के अलावा खांसी से परेशान थे। ठीक न होने के कारण कल शाम को उन्हें महादेवा हॉस्पिटल में भर्ती किया गया और कोविड टेस्ट कराया गया।आज दोपहर बाद पूर्व मंत्री अमर अग्रवाल के सहयोग से उन्हें बेहतर चिकित्सा के लिए रायपुर रवाना किया गया जहां रास्ते मे ही उनका निधन हो गया।निधन के बाद उनका कोविड टेस्ट निगेटिव आने की सूचना परिजनों को मिली।श्री वर्मा का अंतिम संस्कार यदुनंदन नगर स्थित मुक्तिधाम में किया जाएगा। 2 अगस्त की सुबह 11.30 बजे निज निवास डी-274 यदुनंदन नगर से उनकी अंतिम यात्रा यदुनंदन नगर मुक्त्तिधाम के लिए रवाना होगी। वे पूर्व पार्षद श्रीमती कौशिल्या वर्मा के पुत्र,शिवकुमार वर्मा के भतीजे व वरिष्ठ पत्रकार अखिल वर्मा, उपदेश वर्मा के भाई, रिया के पिता एवं स्वराज के ससुर थे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
