इधर पुलिस गस्त में थी और उधर दो लोग ट्रांसपोर्टर के घर में आग लगा रहे थे, अब गस्त पर उठ रहे है सवाल

बिलासपुर। बीती रात दो युवकों ने एक ट्रांसपोर्टर के घर पर पेट्रोल डालकर आग लगा दिया। इस दौरान ट्रांसपोर्टर सपरिवार अपने घर पर सो रहे थे। यदि आग घर के अंदर पहुंचती तो बड़ी अनहोनी हो सकती थी। जब दोनो युवक ट्रांसपोर्टर के घर में आग लगा रहे थे उसी समय सभी थानों की पुलिस अपनी पूरी टीम के साथ गस्त कर रहे थे। हालांकि घटना सिरगिट्टी थाना क्षेत्र में घाटी है और वहां भी पुलिस गस्त में थी।

घटना बिलासपुर के सिविल लाइन क्षेत्र की है, जहां तिफरा के यदुनंदननगर में रहने वाले अनिल सिंह ट्रांसपोर्टर का काम करते हैं। जिसकी FIR अनिल सिंह की पत्नी रेखा सिंह ने थाने में दर्ज कराई है। रेखा सिंह ने बताया कि रात को वे अपने पति अनिल सिंह और बच्चों के साथ सो रही थी। सुबह उन्होंने देखा कि उनके मकान के सामने के का हिस्सा जल गया है। इसके साथ ही सीसीटीवी कैमरे का तार, प्लाई और अन्य सामान भी आग की चपेट में आ गए है। इस घटना के सीसीटीवी फुटेज की जांच की गई। इसमें 2 लोग मकान में पेट्रोल डालकर आग लगाते हुए दिख रहे है। यह आग घर के अंदर नहीं फैली नही तो पूरा परिवार इस आग की चपेट में आ जाता।
रेखा सिंह ने अपनी शिकायत में बताया कि कुछ दिनों पहले एक कोयला व्यवसायी और उसके साथियों ने उनके पति को धमकी दी थी। इसके साथ ही उनकी कार में तोड़फोड़ भी की गई थी। उस पर आगजनी की इस वारदात को अंजाम देने की आशंका है।
व्यवसायिक प्रतिस्पर्धा घटना की वजह ?
ट्रांसपोर्टर अनिल सिंह के मुताबिक संबंधित कोयला व्यवसायी के खिलाफ सिविल लाइन थाने में गंभीर अपराध दर्ज है। इसे लेकर भी उनके बीच रंजिश है। ट्रांसपोर्टर अनिल सिंह ने पुलिस को बताया है कि रामजीत सिंह, बबलू सिंह, राजू सिंह, अजय सिंह कोयला का काम करते हैं और इनके द्वारा उन्हें धमकी भी दी गई थी। रामजीत सिंह व राजू सिंह आपराधिक प्रवृत्ति के ही है। इनके खिलाफ कटघोरा, मस्तूरी,सकरी के अलावा सिविल लाइन थाने में कई अपराध दर्ज है।
अनिल सिंह के मुताबिक इनके झांसे में आकर मैंने चार ट्रकों को इनके पास एक साल कोयला परिवहन में चलवाया और व्यापार में रकम भी लगाया पर हानि होने का झांसा देकर कोई भी लाभ मुझे नही दिया गया। जिसके बाद मैं इनसे अलग हो गया। तब से वे मुझे तरह तरह से प्रताड़ित कर रहे हैं। सीसीटीवी फुटेज के आधार पर उनकी पहचान की जा रही है। जल्द ही आरोपियो को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *