बिलासपुर। फर्जी दस्तावेज और गलत एड्रेस बताकर ग्रामीण बैंक से लोन लेकर ठगी करने वाले 5 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों से 15 लाख रुपए जब्त किए है।

मिली जानकारी के अनुसार थाना चकरभाठा अंतर्गत छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण बैंक के शाखा प्रबंधक विजय दिनकर ने पर्शनल लोन लेकर 89 लाख रुपए की ठगी करने की शिकायत की। अपने शिकायत में प्रबंधक ने कहा है की लोन लेने के लिए आरोपियों ने झूठा निवासी स्थान व कार्यविवरण की जानकारी दी। शिकायत के बाद उप पुलिस महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्रीमती पारुल माथुर के निर्देशानुसार, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल एवम् अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चकरभाटा सुश्री गरिमा द्विवेदी के मार्गदर्शन में आरोपी पतासाजी के लिए अलग अलग टीम बनाकर गौरेला, पेंड्रा, मरवाही, मुंगेली, बिलासपुर के अलग अलग स्थान पर टीम रवाना की गई।
आरोपियों द्वारा लोन लेते वक्त सही जानकारी को छुपाते हुए निवास स्थान व कार्यस्थल का गलत पता दिया गया था। आरोपियों के निवास तथा कार्यस्थल की पक्की जानकारी बैंक से प्राप्त नहीं हुई थी। ऐसी स्तिथि में गठित टीम के द्वारा आरोपियों के निवास स्थान की जानकारी हासिल किया गया। चूंकि आरोपी अलग-अलग स्थानों पर रह रहे थे तथा एक आरोपी के पुलिस के अभिरक्षा में आने की सूचना पाते ही अन्य आरोपियों के फरार हो जाने की संभावना थी। इसलिए सभी टीम एक साथ सभी अलग अलग जगह रेड कार्यवाही किया गया और पांच आरोपियों को अभिरक्षा में लिया गया। अपराध के संबंध में सबूत जप्त कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है तथा न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। आरोपियों के सेविंग बैंक खाता से 15 लाख रुपए लोन बैंक खातों में जमा कराए गए हैं। अन्य आरोपी की पतासाजी के लिए रेड कार्रवाई लगातार जारी है तथा फर्जी तरीके से लोन प्राप्त करने के लिए दस्तावेज तैयार करने में प्रयुक्त उपकरण एवं अन्य संलिप्त व्यक्तियों के विरुद्ध साक्ष्य एकत्र किए जा रहे हैं। कार्यवाही में बिलासपुर ACCU प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, थाना प्रभारी चकरभाठा मनोज नायक, सउनि ढोलाराम मरकाम, प्रआ प्रवीण पाण्डेय, प्रआ प्रभाकर सिंह, प्रआ आतीश पारीक, प्रआ सिद्धार्थ पाण्डेय, आरक्षक विकास राठौर, गौकरण सिन्हा, नूरुल कादिर, आशीष वर्मा, सतपुरन जांगड़े, त्रिलोक सिंह, दरस यादव, सतीश यादव का योगदान रहा।
नाम आरोपी
1 ज्ञानदास मेरसा पिता स्व समेलाल मेरसा उम्र 50 वर्ष साकिन ग्राम नरोतीकापा थाना कोटा जिला बिलासपुर
2 रामकुमार खाण्डे पिता माखन लाल खाण्डे उम्र 50 वर्ष साकिन नरोतीकापा थाना कोटा जिला बिलासपुर
3 मदनलाल कुलमित्र पिता स्वारथलाल कुलमित्र उम्र 38 वर्ष निवासी कुदुदण्ड बिलासपुर
4 प्रदीप राव पिता स्व रमेश राव उम्र 44 वर्ष साकिन सागरदीप कालोनी बिलासपुर
5 रियाज खान पिता गुलशेर खान उम्र 35 वर्ष साकिन पेण्ड्रा पुरानी बस्ती थाना पेण्ड्रा
Author Profile

Latest entries
रायपुरNovember 2, 2026खनिज विभाग के 28 अधिकारियों का ट्रांसफर, देखे सूची …
बिलासपुरNovember 2, 2026महादेव सट्टा एप के मुख्य आरोपी सौरभ चंद्राकर को CBI भारत लेकर आई, कई पुलिस अधिकारी भी आ सकते है CBI के रडार में
बिलासपुरNovember 1, 2026पटवारियों को हड़ताल खत्म कर तत्काल काम पर लौटने का अल्टीमेटम, नहीं लौटने पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी
बिलासपुरNovember 1, 2026आस्था का महापर्व छठ पूजा की तैयारी शुरू, छठ घाट में छठ पूजा समिति कार्यालय का शुभारंभ
