बिलासपुर- आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर पूरा देश आजादी का जश्न मना रहा है। इसी परिप्रेक्ष्य में छत्तीसगढ़ में भी आजादी के अमृत महोत्सव को मनाने के लिए 11 से 17 अगस्त तक स्वतंत्रता सप्ताह “हमर तिरंगा” मनाया जा रहा है। जिसमें 11 अगस्त से 17 अगस्त तक हर घर, दुकान एवं संस्थानों में तिरंगा फहराया जाएगा। ” हमर तिरंगा” अभियान के तहत नगर पालिक निगम बिलासपुर द्वारा सोमवार 8 अगस्त से विकास भवन समेत सभी आठ जोन कार्यालयों में राष्ट्रीय ध्वज तिरंगे का निःशुल्क वितरण किया जाएगा। इसके लिए नागरिकों को अपने साथ आधार कार्ड लेकर आना होगा और औपचारिकता पूरी कर झंडा निःशुल्क प्राप्त कर सकते हैं। निःशुल्क झंडा प्राप्त करने के लिए सुबह 11 बजे से शाम 5 बजे निर्धारित किया गया है। इस विशेष अवसर पर मान.मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल ने अपील करते हुए कहा है कि स्वतंत्रता सप्ताह के दौरान हर भारतीय नागरिक को अपने घर पर राष्ट्रीय ध्वज फहराना है. और दूसरों को भी प्रेरित करना है. इससे हमारी राष्ट्रीय एकता मजबूत होगी और ध्वज के प्रति सम्मान बढ़ेगा
11 से 17 हर घर में फहरें तिरंगा-महापौर
इस अवसर पर महापौर श्री रामशरण यादव ने शहरवासियों से अपील करते हुए कहा है की 11 से 17 अगस्त तक “हमर तिरंगा” अभियान का हिस्सा बनते हुए सभी शहरवासी अपने घरों में तिरंगा फहराएं और अपने राष्ट्रीय प्रेम की भावना को मजबूती प्रदान करें।
गौरव का प्रतीक है तिरंगा- कलेक्टर
कलेक्टर श्री सौरभ कुमार ने कहा की तिरंगा एक मात्र हमारा राष्ट्रीय ध्वज नहीं है, बल्कि यह हमारी एकता और गौरव का प्रतीक है। आजादी के इस अमृत महोत्सव के अवसर पर हम सभी अपने घरों में तिरंगा फहराकर इसे और भी खास बनाएं
निःशुल्क झंडा लें और अपने घरों पर फहराएं-कमिश्नर
निगम कमिश्नर श्री अजय त्रिपाठी ने कहा की आजादी के पूर्व भारत के लिए एक ध्वज का सपना देखने वाले उन सभी लोगों के साहस और प्रयासों को याद करते हुए आजाद भारत के 75 साल के इस गौरवशाली एवं विकास के सफर को आइए और भी खास बनाएं “अपने घरों में तिरंगा फहराकर” मेरी आप सभी से अपील है की 11 से 17 अगस्त के बीच हम सभी अपने घरों में तिरंगा फहराएं और “हर घर तिरंगा ” अभियान का हिस्सा बनें। विकास भवन में 8 अगस्त से निःशुल्क तिरंगे झण्डे का वितरण किया जाएगा,आप सभी इस अभियान में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लें।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 28, 2026जिला पंचायत में विशेष सामान्य सभा : 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के लिए निंदा प्रस्ताव पास
बिलासपुरApril 27, 2026CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र मिला नागपुर में, पकड़कर ले आई पुलिस, ऑन लाइन सट्टा ने बना दिया था कर्जदार
रायपुरApril 27, 2026भारतमाला घोटाला : पूर्व मंत्री के भाई के घर ED का छापा, 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है मुआवजा घोटाला
रायपुरApril 27, 2026बस में लगी आग, 20 मिनट में हो गई खाक, बच गई 50 बारातियों की जान
