बिलासपुर। सकरी थाना अंतर्गत बगीचापारा में जुआ खेल रहे 9 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। फड़ में शहर के अलग-अलग इलाकों से आधा दर्जन से अधिक जुआरी एकत्रित हुए थे और जुए की महफिल जमी हुई थी। इसी दौरान सकरी व एंटी क्राईम साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने फड़ पर धावा बोलकर जुआरियों को धर दबोचा। पकड़े गए जुआरियों से पुलिस ने 63 हजार रुपए नगद और 52 पत्ती तास जब्त की है। सभी के खिलाफ 13 जुआ एक्ट के तहत कार्रवाई की गई है।

सकरी थाना टीआई पौरूष पुर्रे ने बताया कि थाना स्टाफ और एंटीक्राइम साइबर यूनिट को सूचना मिली कि शहर के अलग-अलग इलाकों से आए जुआरियों की महफिल अमेरी के बगीचापारा में जमी हुई है। जहा जुआरी दांव पर दांव लगा रहे हैं। जिसके बाद सकरी पुलिस और एंटी क्राइम साइबर यूनिट की संयुक्त टीम ने मौके पर रेड मारी और सभी जुआरियों को गिरफ्तार कर लिया है।
00 पकड़े गए जुआरियों के नाम
- गणेश राम मेहर पिता सुखदेव मेहर उम्र 29 वर्ष निवासी मेड़पार बाजार जिला
बिलासपुर । - संतोष सुनहरे पिता रघुनंदन सुनहरे उम्र 30 वर्ष निवासी बगीचापारा अमेरी थाना
सकरी जिला बिलासपुर । - सुनील साहू पिता सदन लाल साहू उम्र 42 वर्ष निवासी नयापारा सिरगिट्टी
थाना सिरगिट्टी जिला बिलासपुर। - बृजेश कछुवाहा पिता एम एल कछुवाहा उम्र 32 वर्ष निवासी मोती काम्प्लेक्स
पुराना बस स्टेंड बिलासपुर - त्रिलोकी वर्मा पिता हेमलाल वर्मा उम्र 45 वर्ष निवासी विष्णु चौक तिफरा थाना
सिरगिट्टी जिला बिलासपुर । - सुरज दास पिता सुंदर दास उम्र 29 वर्ष निवासी गोविंद नगर सिरगिट्टी थाना
सिरगिट्टी जिला बिलासपुर छ.ग. - कालीचरण यादव पिता दुलेश्वर यादव उम्र 32 वर्ष निवासी मेंड्रा थाना सकरी
जिला बिलासपुर । - सुनील देवांगन पिता अयोध्या प्रसाद उम्र 40 वर्ष निवासी जूना बिलासपुर थाना
सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर - देवेंद्र धृतलहरे पिता आर एल धृतलहरे उम्र 28 वर्ष निवासी दैहानपारा अमेरी
थाना सकरी जिला बिलासपुर.
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
