जांजगीर। तीन युवकों ने एक गाय को पकड़कर मुंह और चारों पैर को बांधकर सोन नदी में फेंक दिया। गाय बाहर निकलने के लिए छटपटाती रही पर किसी का दिल नहीं पसीजा। अंततः गाय नदी में बह गई। किसी ने पूरा वीडियो सोसल मीडिया में वायरल कर दिया। इसके बाद भाजयुमो के पदाधिकारियों ने थाने में नामजद शिकायत की तो पुलिस ने दो लोगों को गिरफ्तार किया है। जबकि एक आरोपी फरार हो गया है।

हसौद थाना क्षेत्र के लालमाटी निवासी तीन युवकों ने दरिंदगी सारी हदें पार करते हुए तीन युवकों ने मिलकर गाय के चारों पैर को रस्सी से बांध दिया और मुंह को बोरी से ढककर उसे उफनती सोन नदी में फेंक दिया। इसके पहले पुल के ऊपर इन दरिंदों ने गाय के साथ लाठी से मारपीट भी की। नदी में फेंकने के बाद गाय ने तैरकर बचने का बहुत प्रयास किया, मगर सिर में बोरी बंधी होने के कारण न तो वह न तो देख सकी और न ठीक से सांस ले पाई। आखिरकार वह नदी में बह गई। गुरुवार की सुबह जब इसका वीडियो वायरल हुआ तो लोग आक्रोशित हुए और भारतीय जनता युवा मोर्चा के शिवम जायसवाल, भाजयुमो के हसौद मंडल महामंत्री संजय यादव, उपाध्यक्ष अभिषेक कश्यप ने तीनो के खिलाफ थाने में नामजद शिकायत की और दोषियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ताओं ने लालमाटी निवासी राहुल खुंटे, कमलकिशोर खुंटे, किरन जाटवर और कुलदीप का नाम शिकायत पत्र में लिखा है। पुलिस ने इस मामले में धारा 429 व कृषक पशु संरक्षण अधिनियम 4, 10 व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम की धारा 11 के तहत कमल किशोर खुंटे, राहुल खुंटे और किरन जाटवर तथा अन्य लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। आरोपियों पर एफआईआर दर्ज होने के बाद फरार हो गए थे। इसके बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने रात में छापेमारी की जिसके बाद 2 नामजद आरोपी किरण जाटवर और राहुल खूंटे को गिरफ्तार किया है। तीसरे नामजद आरोपी कमलकिशोर खूंटे की तलाश पुलिस की टीम कर रही है। पुलिस ने तीनों आरोपियों के खिलाफ आईपीसी की धारा 429, छग कृषक पशु परिरक्षण अधिनियम 2004 की धारा 4, 10, 11 और पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 के तहत FIR दर्ज की है।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 8, 2026उप मुख्यमंत्री की बैठक में चार अधिकारी नदारत, शो-कॉज नोटिस, सड़क के बीच में बिजली का खंभा, भड़के मंत्री
बिलासपुरAugust 8, 2026पहले का टू लेन सड़क 138 करोड़ में बनेगा, 2 लेन का एक्सटेंशन 21 करोड़ में बनेगा, गजब का गुणा – भाग है मंत्री जी
बिलासपुरAugust 7, 2026शिव महापुराण कथा में उमड़ रही श्रद्धालुओं की अपार भीड़, तीन घंटे की लगातार बारिश के बाद भी नहीं डिगा भक्तों का उत्साह, चौथे दिन पंडाल पड़ा छोटा
बिलासपुरAugust 7, 2026प्रशिक्षु IPS पर लगे 1 करोड़ रिश्वत लेने का आरोप, CBI कोर्ट ने DGP से मांगी रिपोर्ट, 11 अगस्त को होगी सुनवाई
