बिलासपुर। आजादी की 75वीं वर्षगांठ पर कोटा विधानसभा क्षेत्र के पोड़ी ग्राम पंचायत से नयापारा तक पदयात्रा निकाली गई। जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व निकाली गई इस पदयात्रा में बारिश के बावजूद बड़ी संख्या में ग्रामीण शामिल हुए। इस अवसर पर श्री केशरवानी ने केंद्र की सरकार पर तिरंगा बेचने का आरोप लगाया है।

जिला कांग्रेस कमेटी के आह्वान सभी विधान सभा मे तिरंगा यात्रा के रूप में “आजादी की गौरव यात्रा” निकाली जा रही है। इसी कड़ी में आज जिला अध्यक्ष विजय केसरवानी के नेतृत्व मे कोटा विधान सभा क्षेत्र के पोड़ी और आसपास के गांवों में पदयात्रा में पदयात्रा निकली गई। जिला अध्यक्ष विजय केशरवानी के नेतृत्व में बड़ी संख्या में ग्रामीण तिरंगा लहराते हुए पदयात्रा में शामिल हुए। पोड़ी से शुरू हुई यात्रा न्यापारा में संपन्न हुआ। बारिश के बाद भी ग्रामीणों ने यात्रा में बढ़चढकर हिस्सा लिया। यात्रा के समापन अवसर पर विजय केसरवानी ने केंद्र की भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला और कहा की मोदी सरकार ने आजादी के अमृत महोत्सव को व्यापार में बदल दिया है। पोस्ट ऑफिस समेत कई केंद्रीय एजेंसियों के ऑफिस से तिरंगा झंडा बेचा जा रहा है। भाजपा कार्यालय से झंडे बेचे जा रहे है। जबकि प्रदेश की कांग्रेस सरकार भूपेश बघेल के नेतृत्व में लोगों को मुफ्त में झंडे मुहैया कराई जा रही है। केशरवानी ने नरेंद्र मोदी और भाजपा से प्रति प्रश्न करते हुए पूछा कि गांधी, तिरँगा और संविधान पर आस्था है तो गोडसे,दो रँगा को छोड़ना पड़ेगा और संविधान को अपनाना पड़ेगा । क्या भाजपा तैयार है? श्री केशरवानी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी आंदोलन की उपज है। जिसके प्रत्येक कार्यकर्ता, नेता राष्ट्रभक्ति से ओत प्रोत रहता है, कांग्रेस ने ही देश को शून्य से शिखर तक पहुचाया है। आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने चन्द उद्योगपति मित्रो को उपकृत कर रहे है, जिससे देश की आर्थिक स्थिति डांवाडोल है, देश कागजी आंकड़ो में चल रहा है जबकि यथार्थ कुछ और है। इस अवसर पर जिला पंचायत अध्यक्ष अरुण सिंह चौहान समेत बड़ी संख्या में कांग्रेस के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
