बिलासपुर। महापौर रामशरण यादव ने रविवार को बाढ़ प्रभावित तीन मोहल्ले के 500 गरीबों के लिए भोजन की व्यवस्था कराई। उन्होंने इनके मोहल्लों के साथ ही अन्य इलाकों में पानी निकासी की व्यवस्था करने के निर्देश निगम अफसरों को दिए हैं।
चार दिनों से लगातार तेज बारिश हो रही है। इसके चलते कई इलाकों में पानी भर रहा है, जिसकी निकासी भी कराई जा रही है। इधर, रविवार सुबह हुई तेज बारिश से शहर के कई मोहल्लों में बाढ़ की स्थिति पैदा हो गई। इसकी जानकारी मिलते ही महापौर श्री यादव ने एमआईसी सदस्य राजेश शुक्ला के साथ बाढ़ प्रभावित क्ष्ोत्र बंधवापारा, जोरा तालाब, कपिल नगर, सोन गंगा कॉलोनी, आरके पेट्रोल पंप व बसंत विहार का दौरा किया। इस दौरान उन्हें पता चला कि वार्ड क्रमांक 10 सिरगिSी में बाढ़ के कारण कई लोग बेघर हो गए हैं। उन्होंने इनके लिए 350 पैकेट भोजन की व्यवस्था कराई। इसी तरह से मन्नाडोल में 100 और कुंदरुपारा में 50 गरीबों को खाना खिलवाया। उन्होंने सभी जोन के अधिकारियों से कहा है कि बाढ़ प्रभावित लोगों को ज्यादा परेशानी न हो, इसका ध्यान रखा जाए। उनकी जरूरत की चीजें समय पर मिल जानी चाहिए।

मेयर यादव विकास भवन में फहराएंगे तिरंगा
बिलासपुर। महापौर रामशरण यादव स्वतंत्रता दिवस 15 अगस्त की सुबह 7.15 बजे विकास भवन में तिरंगा झंडा फहराएंगे। फिर यहां राष्ट्रगान होगा। इसके बाद वे सुबह 7.30 बजे टॉउन हाल, 7.45 बजे पंप हाउस व सुबह 8 बजे औषधालय में झंडारोहण करेंगे। कार्यक्रम में सभी पार्षदों और एल्डरमैन को उपस्थित होने कहा गया है।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरApril 28, 2026जिला पंचायत में विशेष सामान्य सभा : 33 प्रतिशत महिला आरक्षण का विरोध करने वालों के लिए निंदा प्रस्ताव पास
बिलासपुरApril 27, 2026CVRU के हॉस्टल से गायब छात्र मिला नागपुर में, पकड़कर ले आई पुलिस, ऑन लाइन सट्टा ने बना दिया था कर्जदार
रायपुरApril 27, 2026भारतमाला घोटाला : पूर्व मंत्री के भाई के घर ED का छापा, 500 करोड़ रुपए से ज्यादा का है मुआवजा घोटाला
रायपुरApril 27, 2026बस में लगी आग, 20 मिनट में हो गई खाक, बच गई 50 बारातियों की जान
