हाईकोर्ट आवासीय परिसर में चोरी, 3 आरोपी गिरफ्तार, 51 हजार नगद, औजार और मोबाइल जब्त

बिलासपुर। हाईकोर्ट परिसर में हुई चोरी को सुलझाने में पुलिस को 15 दिन का समय लग गया। इसके लिए पुलिस को गूगल लोकेशन का सहारा लेना पड़ा। पुलिस दो आरोपियों से नगदी के अलावा चोरी का सामान जब्त किया है।

मिली जानकारी के अनुसार 31 जुलाई की रात्रि हाईकोर्ट आवासीय परिसर के स्टॉफ स्टाफ दिनेश दास एवं चालक विक्रम सिंह चौहान के निवास में अज्ञात चोरों ने खिड़की को काटकर अंदर घुसे और नगदी रकम 17000 एवं जेवरात चोरी कर लिया। प्रार्थी की शिकायत पर थाना चकरभाटा में अपराध पंजीबद्ध किया गया। चोरी की पतासाजी के दौरान जानकारी मिली की आवासीय परिसर में गार्ड का कार्य करने वाला अजय ध्रुव घटना रात्रि को ड्यूटी में उपस्थित नहीं था उसके साथी राजेश्वर ने अजय का बचाव करते उसकी तबीयत खराब होने की बात कहकर ड्यूटी पर नहीं आना बताया था।
गार्ड अजय ध्रुव से पूछताछ करने पर पहले अपने तबीयत खराब होने की उसके बाद अपने ससुराल ग्राम हरदी जाने तथा ससुराल से बिलासपुर जाना बताया। गार्ड अजय ध्रुव तथा गार्ड राजेश्वर पूछताछ में लगातार अपना बयान बदल रहे थे और गलत जानकारी दे रहे थे। पूछताछ के दौरान अजय के भाई विजय ध्रुव के बारे में पता चला कि वह पूर्व में भी जेल जा चुका है। विजय ध्रुव को थाना बुलाकर पूछताछ कर बयान लिया गया तथा आरोपियों का गूगल लोकेशन ट्रैक निकाला गया जिससे आरोपी विजय ध्रुव का लोकेशन घटनास्थल के आसपास तथा घटना के बाद सदर बाज़ार गोल बाजार बिलासपुर जाना मिला है। आरोपी पकड़ में आने से बचने के लिए अपना मोबाइल बंद कर अपने पत्नी का मोबाइल नंबर उपयोग कर रहा था। आरोपी द्वारा जेवरात बेचने के लिए सोने का वर्तमान मूल्य सर्च किया गया था और पकड़े जाने से बचने के लिए सर्च को डिलीट भी कर दिया था। पूछताछ से तीनों आरोपी चोरी में प्राप्त रकम को आपस में बांटना और जेवरात को अपने अन्य साथी को देना तथा उसके द्वारा बेचने के बाद पैसा देना बताए हैं।
आरोपियों का अन्य साथी फरार है तथा जहां जेवरात को बेचा गया है उनकी पतासाजी की जा रही है।
उपरोक्त कार्यवाही में ACCU प्रभारी निरीक्षक हरविंदर सिंह, थाना चकरभाठा प्रभारी मनोज नायक, उपनिरीक्षक प्रसाद सिन्हा, जगदीश ठाकुर, प्रआ प्रवीण पांडे, सिद्धार्थ पांडे, नूरुल, सतीश, गौकरण, हरीश, योगेंद्र, ACCU से नवीन एक्का, निखील जाधव, गोविंद, दिपक का योगदान रहा।

गिरफ्तार आरोपी
1 अजय ध्रुव पिता स्वर्गीय मनहरण ध्रुव उम्र 34 वर्ष निवासी रहंगी चकरभाटा
2 राजेश्वर राजपूत पिता सेवकरण राजपूत उम्र 32 वर्ष निवासी उमरिया थाना बिल्हा
3 विजय ध्रुव पिता स्वर्गीय मनहरण ध्रुव उम्र 36 वर्ष निवासी रहंगी चकरभाटा

Author Profile

नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794
नीरजधर दीवान /संपादक - मोबाइल नंबर 8085229794

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *