बिलासपुर। 75 वीं स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर शीतल कमल एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी द्वारा संचालित नयनतारा शर्मा महाविद्यालय पंधी में ध्वजारोहण किया गया। स्वतंत्रता दिवस समारोह के मुख्य अतिथि बिलासपुर के ख्याति प्राप्त चिकित्सक डाक्टर यदुनाथ धर दीवान थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता विवेक रंजन तिवारी पुर्व अतिरिक्त महाधिवक्ता हाईकोर्ट बिलासपुर ने किया। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि विजय धर दीवान पुर्व विधायक प्रतिनिधि बेलतरा उपस्थित थे। नयनतारा कालेज के प्रथम आयोजन में मुख्य अतिथि के द्वारा ध्वजारोहण किया गया। डाक्टर नमिता शर्मा ने सस्वर राष्ट्र गान गाकर झंडे का सम्मान किया। समारोह में उपस्थित अतिथियों का स्वागत शीतल कमल एजुकेशनल एण्ड वेलफेयर सोसाइटी के सदस्य चन्द्रहाश धर, नयनतारा शर्मा, उमा शर्मा, प्रांजल शर्मा, कुन्दन दीवान, दीपक दीवान, अरूण शर्मा द्वारा व कालेज स्टाफ की तरफ से सहायक प्राध्यापक साधना यादव, सुभाष कुमार रात्रे व अश्वनी सोनी द्वारा पुष्पगुच्छ भेंट कर किया गया।

समारोह के मुख्य अतिथि डाक्टर यदुनाथ धर दीवान ने अपने सारगर्भित उदबोधन में कहा कि अंग्रेजों की गुलामी से हमें हमारे स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों ने अपने प्राणों की आहुति देकर आजादी दिलवाई है उन्हें याद करने का यह दिन है। भारत के इतिहास को नवयुवकों को बताने का यह दिन है। स्वतंत्रता के बाद भारत में चहुँओर विकास हुआ है और हमारा देश विश्व के श्रेष्ठ देशों में गिना जाने लगा है। शिक्षा के क्षेत्र में भी तेज विकास हुआ है, ग्रामीण बच्चे भी पढने लगे हैं जिसके कारण गांवों में भी कालेज खुलने लगे हैं,जिससे ग्रामीण प्रतिभाओं को आगे बढने का सुअवसर मिलने लगा है। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विवेक रंजन तिवारी पुर्व ऐडिसनल एडवोकेट जनरल हाईकोर्ट ने कहा कि मुश्किल में मिली आजादी का सम्मान करें, सब मिलजुलकर देश को महान बनाने में योगदान करें जिससे भारत अखण्ड भारत बन सके। विशिष्ट अतिथि विजय धर दीवान वरिष्ठ भाजपा नेता ने कहा कि राष्ट्र सर्वोपरि है। राष्ट्र प्रेम बढा़ने के लिए ही 75 वें स्वतंत्रता दिवस को अमृत महोत्सव के रूप में मनाया जा रहा है, घर घर तिरंगा फहराया गया है, तिरंगा रैलीयां निकल रही है, पुरा देश राष्ट्र प्रेम से ओतप्रोत है।
नयनतारा शर्मा महाविद्यालय के डायरेक्टर प्रांजल धर शर्मा ( दीवान) के द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया व सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया गया। मंच का प्रभावी संचालन अविनाश धर द्वारा किया गया। समारोह में पंधी, लगरा,मटियारी, जांजी, सीपत के गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।

Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
