बिलासपुर। पचपेड़ी थाना इलाके में एक गर्भवती महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई है। ससुराल वालों ने मायके में बिना कोई सूचना दिए शव को दफना दिया। जब महिला का भाई राखी बंधवाने पहुंचा तब उसे बहेन मौत की जानकारी मिली। पुलिस ने भाई की शिकायत पर कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकलवाया। पोस्ट मार्टम की प्रारंभिक रिपोर्ट के अनुसार महिला तीन महीने से गर्भवती थी।

मिली जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत मनवा निवासी महेश्वरी पटेल (30) पत्नी फुलकरण की 12 अगस्त को संदिग्ध स्थिति में मौत हो गई थी। रक्षाबंधन पर बहन से राखी बंधाने उसका भाई विनोद पटेल मनवा पहुंच गया। यहां उसे महेश्वरी के खुदकुशी करने और फिर शव दफनाने की जानकारी मिली। खबर सुनकर भाई हतप्रभ रह गया।
इसके बाद विनोद ने पुलिस को इसकी सूचना दी। पुलिस जांच करने गांव पहुंच गई, पूछताछ में ससुराल वालों ने पुलिस को बताया कि महेश्वरी ने 12 अगस्त की सुबह खाना बनाकर पति सहित घर के सभी सदस्यों को खिलाया। इसके बाद पति फुलकरण और परिवार के अन्य सदस्य खेत में काम करने के लिए चले गए। घर में महेश्वरी अकेली थी। कुछ समय बाद पड़ोसियों से फुलकरण को सूचना मिली कि महेश्वरी ने अपने कमरे में फांसी लगा ली है। इस पर फुलकरण भागकर घर पहुंचा तो अंदर फंदे से महेश्वरी फंदे से लटक रही थी। उसकी मौत हो चुकी थी।
इसके बाद फुलकरण और उसके परिवार के सदस्यों ने बिना पुलिस को सूचना दिए शव को फंदे से उतारा और गांव वालों के साथ जाकर दफना दिया। फुलकरण ने अपने सास, ससुर और साले को भी घटना की जानकारी नहीं दी। पुलिस पूछताछ में ससुराल वाले फांसी लगाने और शव को बिना बताए दफनाने का कारण नहीं बता सके।
SDM के आदेश पर पुलिस ने कब्र खुदवाकर शव को बाहर निकलवाया गया और पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महेश्वरी के गर्भवती होने की बात सामने आई है। दूसरी ओर मायके वालों ने महेश्वरी के पति और ससुराल वालों पर हत्या करने का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि पुलिस और मायके पक्ष को सूचना तक नहीं दी गई। साक्ष्य मिटाने के लिए शव को दफन कर दिया गया। मायके वालों ने कहा कि महेश्वरी आत्महत्या नहीं कर सकती है। मामले में पुलिस मर्ग कायम कर विवेचना कर रही है
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरAugust 2, 20264 युवकों ने वृद्ध और उसके परिवार को किया ब्लैकमेल, ले लिए 15 लाख रुपए और 450 सोने के गहने, अब जाएंगे जेल
बिलासपुरAugust 1, 2026ये उसी मल्हार की सड़क है जिसका जिक्र देश के प्रधानमंत्री ने अपने मन की बात में किया था, अब दी है आंदोलन की चेतावनी
बिलासपुरAugust 1, 2026घोर बेज्जती : लगाना था कांसे की प्रतिमा, लगा दिया सीमेंट की, नेताओं और अधिकारियों को बेवकूफ बनाने कर दिया पालिश
राष्ट्रीयJuly 31, 2026भारतीय रेल ने रचा इतिहास : कोयला ढोने वालों ने पहली बार हार्ट का किया परिवहन, वंदे भारत से भेजा गया गुजरात
