बिलासपुर। जिला खेल परिसर सीपत रोड बिलासपुर में नवोदय हास्ययोग केन्द्र में स्वतंत्रता दिवस की 75वीं वर्षगांठ सोल्लास मनाया गया। प्रात: 05:45 से 6:45 तक नियमित योग एवं हास्य क्रिया के पश्चात् कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रारंभ में राष्ट्रगान के पश्चात् समारोह आयोजित कर संस्था के संरक्षक रमेश प्रसाद सिन्हा को 75 वर्ष पूर्ण होने पर बुके पुष्पाहार एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर संरक्षक आर.पी. गुप्ता एवं अध्यक्ष आर. के. प्रसाद द्वारा सम्मानित किया गया।

सम्मान की कड़ी को आगे बढ़ाते हुए कोविड-19 काल में सेवा निवृत्त हुए सदस्यों का भी सम्मान किया गया। सम्मानित होने वालों में लक्ष्मीचंद्र देवांगन एवं तारानाथ दुबे उपस्थित थे, इनको भी पुष्पाहार एवं स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया गया। नवोदय हास्ययोग केन्द्र के अध्यक्ष आर. के. प्रसाद द्वारा स्वतंत्रता के पूर्व का अनुभव क्लब में साझा किया गया। अंत में मिष्ठान वितरण के पश्चात् आर. पी. सिन्हा द्वारा जलपान की व्यवस्था की गई थी। इस अवसर पर संरक्षक आर. पी. गुप्ता क्लब के अध्यक्ष आर. के. प्रसाद जे.पी. शुक्ला, आर.पी. सिन्हा, लतेल राम, दादू राम गंधर्व, हनुमान देवांगन, ए.एस. कनेरिया, संजय गुप्ता, शिवचरण साहू, वाई. डी. दीवान, बी. एल. मित्तल, नारद सिंह ठाकुर, भंजन सिंह ठाकुर, दीपक सोनी, शंकर प्रसाद चौधरी एवं सभी सदस्यगण उपस्थित थे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
