बिलासपुर। प्रदेश के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर ड्राई डे घोषित किया है। इस दिन न तो शराब की बिक्री होगी न ही मांस का विक्रय किया जा सकेगा। मुख्यमंत्री के इस पहल का महापौर रामशरण यादव ने स्वागत किया है और इस निर्णय के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया है। यादव समाज के आग्रह पर प्रदेश सरकार ने श्रीकृष्ण जन्माष्टमी पर्व 19 अगस्त को प्रदेश भर में शराब की दुकानें बंद करने के साथ ही शहरों की सीमा के भीतर स्लाटर हाउस और मांस बिक्री की दुकानों को भी बंद करने का निर्णय लिया है। इसके लिए यादव समाज की तरफ से प्रदेश के मुखिया श्री भूपेश बघेल का ह्रदय से आभार।
महापौर रामशरण यादव ने बताया कि श्री कृष्ण भगवान यादव समाज के ईष्ट देव है। समाज ने मांग की थी कि जन्माष्टीमी पर्व पर प्रदेश में मंदिरा दुकाने बंद रहें। वाणिज्यिक कर (आबकारी) विभाग ने गुरुवार को ड्राई-डे और नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग ने पशु वध गृह बंद रखने के संबंध में मंत्रालय से आदेश जारी कर दिया। श्री कृष्ण जन्माष्टमी’ पर नगरीय निकायों की सीमा में स्थित पशु वध गृह एवं मांस बिक्री दुकानें बंद रहेगी। वहीं प्रदेश के जिलों में स्थित समस्त देशी मदिरा एवं विदेशी मदिरा की फुटकर दुकानों, रेस्टोरेंट बार, होटल बार, क्लब आदि बंद रखे जाएंगे। जिला, संभाग और राज्य स्तरीय उड़नदस्तों द्बारा अवैध शराब के परिवहन एवं विक्रय की रोकथाम के लिए कड़े कदम उठाए जाएंगे।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
