बिलासपुर। छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ एवम जिला एथलेटिक्स संघ बिलासपुर के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित 18 वी राज्य स्तरीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता का आयोजन दिनांक 19 से 21 अगस्त तक बहतराई स्टेडियम बिलासपुर में आयोजित है इसमें 14 वर्ष 16 वर्ष 18 वर्ष 20 वर्ष 23 वर्ष और सीनियर वर्ग के बालक बालिका महिला एवं पुरुष खिलाड़ी भाग लेने जिसका विधिवत उद्घाटन हुआ।

इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जयसिंह अग्रवाल राजस्व मंत्री छत्तीसगढ़ शासन ने कहा कि खेल के विकास में कोई बाधा नहीं रहेगी और बहतराई एथलेटिक्स स्टेडियम में जो भी कमियां हैं उन्हें दूर किया जाएगा छत्तीसगढ़ शासन की मंशा अनुसार सेल का विकास हमेशा होता रहेगा जयसिंह अग्रवाल ने श्री विजय केसरवानी के मांग पर राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता जो अक्टूबर माह में आयोजित है इसमें गोल्ड मेडलिस्ट ओलंपियन नीरज चोपड़ा को बिलासपुर लाने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम अध्यक्ष श्रीमती रश्मि आशीष सिंह विधायक तखतपुर एवं संसदीय सचिव ने कहा की इस एथलेटिक के आयोजन को ऐतिहासिक बताया एवं खिलाड़ियों को अपनी शुभकामनाएं दी विशिष्ट अतिथि के रुप में रतनलाल डांगी पुलिस महानिरीक्षक बिलासपुर रेंज ने कहा कि लक्ष्य निर्धारित कर खिलाड़ी कड़ी मेहनत करें तो सफलता निश्चित है। विशिष्टअतिथि गौरव शुक्ला ने कहा है की सी वी रमन विश्वविद्यालय राज्य एवं राष्ट्रीय सप्रतियोगिता में पूर्ण सहयोग रहेगा। विशिष्ट अतिथि छत्तीसगढ़ एथेलेटिक संघ के अध्यक्ष जीएस बामरा ने कहा है कि प्रदेश के जिलों से आए 1250 खिलाड़ी पूरी मेहनत से अनुशासित रहकर इस प्रतियोगिता में भाग ले और आने वाले समय में राष्ट्रीय प्रतियोगिता में भी पदक प्राप्त करें।
जिला एथलेटिक संघ के अध्यक्ष विजय केसरवानी ने कहा कि छत्तीसगढ़ के छत्तीसगढ़ के एथलेटिक्स खिलाड़ियों के लिए स्वर्गीय बी आर यादव बहतराई स्टेडियम मेंबेहतर मैदान और आवासीय एवम आधारभूत संरचना हेतु अथक प्रयास किया जाएगा उन्होंने इस स्टेडियम को विकसित करने के लिए प्रभारी मंत्री श्री जयसिंह अग्रवाल से सहयोग करने की अपील की एवम बिलासपुर में अक्टूबर में आयोजित होने वाली राष्ट्रीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता को यादगार बनाने का संकल्प व्यक्त किया इस प्रतियोगिता में 24 जिला से 1250 खिलाड़ि 50 तकनीकी अधिकारियों ने भाग लिया I 14 वर्ष के खिलाड़ियों में बालक वर्ग गोला फेंक के परिणाम इस प्रकार हैं प्रथम अनुज वंशकार बिलासपुर दूसरा अयान होरॉ रायपुर तीसरे स्थान पर मोहित सिंह सारथी रहे I बालिका वर्ग में प्रथम अनुषा सिंह दूसरा कर्णम महेश्वरी तीसरे स्थान पर सानिया उइके रही I 18 वर्ष बालिका वर्ग 100 मीटर दौड़ में प्रथम शिल्पी दूसरा तर्नीका कांकेर, तीसरे स्थान पर चंचल यादव रहीI
इस अवसर पर छत्तीसगढ़ एथलेटिक्स संघ के महासचिव श्री आर के पिलाई कार्यकारी महासचिव एवं आयोजन सचिव श्री अमरनाथ सिंह राजेंद्र धीवर, सुशील मिश्रा, जसपाल धारीवाल , पी जी जय किसन ,सुरेश क्रिस्टोफर,खोपरागड़े, श्रीणु ,महापौर कोरबा, डॉक्टर अजय सिंह सुरेश कुमार, टी रमेश बाबू, सुभाष कुमार अमिताभ मानिकपुरी के श्रीनु , गोपी संतोष, मोहन थापा दीपक साहू ,परमेश्वर भगत, दिनेश तांडी,धनंजय राय,गुरमीत अटवाल, ई टी राज ,अनिरुद्ध, प्रमोद धीवर,संजय कैवर्त,तारिक ,जय प्रकाश,दीपा ,मंतोश साहू सुनील पटेल, विनय सिंह उपस्थित रहे यह जानकारी हेमंत सिंह परिहार प्रदेश प्रवक्ता छत्तीसगढ़ एथलेटिक संघ ने दी ।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरJuly 28, 2026रेल प्रशासन को न हाईकोर्ट की परवाह और न ही 5 विधायक और मंत्री की, मंदिर की फाइल दबाकर बैठे है अधिकारी
UncategorizedJuly 27, 2026अयोध्या की वेदना पर उमड़ गया श्रद्धा का महासैलाब : श्रीराम मंदिर में हुई चोरी से आहत श्रद्धालुओं का “श्रीराम श्रद्धा यात्रा” को मिला भरपूर समर्थन
बिलासपुरJuly 27, 2026रेल सुरक्षा बल की बड़ी कार्रवाई, भगत की कोठी में 4.50 लाख के स्वर्ण आभूषण चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार
बिलासपुरJuly 25, 2026CGPSC भर्ती घोटाला : CBI के बाद अब ED के शिकंजे में आया सोनवानी, 7 दिन की रिमांड में लिया
