कोरबा। रामपुर पुलिस ने 50 क्विंटल PDS का चावल जब्त किया गया है। वाहन चालक ने चावल के संबंध में कोई दस्तावेज पुलिस को नहीं दिखा सके। बताया जा रहा है की मिलर और सोसायटी प्रबंधक मिलकर रिसाइकिल करने की तैयारी में थे।

कोरबा की रामपुर पुलिस की टीम ने 50 क्विंटल पीडीएस का चावल जप्त किया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार स्वराज माजदा वाहप में चावल का परिवहन किया जा रहा था। पुलिस ने चालक से चावल के संबंध में दस्तावेज मांगे तो वह हड़बड़ा गया। उसके पास पुलिस को दिखाने के लिए कोई दस्तावेज नहीं थे। जिसके बाद पुलिस ने धारा 102 के तहत चावल को जप्त कर लिया। साथ ही जिस दुकान में चावल की सप्लाई की जा रही थी उसे भी नोटिस भेजा गया है। चावल रामपुर से पहंदा की तरफ जा रहा था जिसे तिलकेजा के पास पुलिस ने पकड़ लिया और रामपुर चौकी में खड़ा कर दिया है। इस संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक अभिषेक वर्मा ने बताया कि वाहन को रुकवाकर चालक से जब पूछताछ की गई तब उसके द्वारा कोई दस्तावेज पेश नहीं किया जा सका लिहाजा चावल को जप्त कर लिया है। चावल जिस दुकान में जा रहा था उसे नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।
कोरबा के ग्रामीण ईलाकों में शुरुआत से ही पीडीएस चावल की अफरा-तफरी की शिकायतें सामने आ रही थी। हालांकि पुलिस के पास इस मामले को लेकर कोई पुख्ता सबूत नहीं थे। मगर इस घटना से पुलिस के हाथ बहुत बड़ा सबूत हाथ लगा है। ऐसे में अगर पुलिस सख्ति से जांच करती है तो इस मामले में और भी कई गड़बड़ियां उजागर हो सकती हैं।
Author Profile

Latest entries
बिलासपुरSeptember 18, 2026जानलेवा हमला करने वाले तीन युवक गिरफ्तार, थी पुरानी रंजिश, बदला लेने कर दिया लोहे की पाइप से हमला
बिलासपुरSeptember 17, 2026मुख्यमंत्री के क्षेत्र में भाजपा को बड़ा झटका, 8 पार्षदों ने दिया इस्तीफा, कहा – बिजली, पानी, सड़क के लिए तरस गए
बिलासपुरSeptember 16, 2026ढाबा को बना लिया था बार, पुलिस ने किया संचालक को गिरफ्तार, जप्त की शराब की बोतलें
बिलासपुरSeptember 16, 2026झीरम कांड के 10 आरोपियों को मृत्यु दंड की सजा, कांग्रेस के 29 नेताओं की हुई थी हत्या, देखें आरोपियों की सूची…
